shishu-mandir

अगर आपको भी करनी है तगड़ी कमाई तो आज ही शुरू करें यह बिजनेस

Smriti Nigam
3 Min Read

अगर आप भी ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं तो आज हम आपको ऐसे बिजनेस के बारे में बता रहे हैं जिसे आप अगर नौकरी भी कर रहे हैं तो इसे साथ में कर सकते हैं। आज हम आपको एक धमाकेदार पैसा कमाने वाला बिजनेस बताने जा रहे हैं जिससे आप सिर्फ 3 महीने में ही करोड़पति बन सकते हैं।

पुदीने की खेती

new-modern
gyan-vigyan

हम जी बिजनेस के बारे में बात कर रहे हैं वह है पुदीने की खेती। इसकी गिनती हर्बल उत्पादों में की जाती है। कोरोना काल में दुनिया भर के हर्बल और आयुर्वेदिक दावों में इसकी मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई थी इसलिए किसान अब अनाज और सब्जियों की फसलों के साथ-साथ हर्बल फसले भी उगाने पर जोर दे रहे हैं।जड़ी बूटियां यानी औषधीय की फसलों का उत्पादन करने से लागत से तीन गुना ज्यादा लाभ भी मिलता है।

saraswati-bal-vidya-niketan

पुदीने की खेती कैसे की जाती है

पुदीने की खेती फरवरी से अप्रैल के बीच की जाती है और इसकी कटाई जून में होती है। पुदीने के बीज को उसके पत्तियों से निकाला जाता है। इस फसल के लिए हल्की नमी की भी जरूरत पड़ती है। हर 8 दिन बाद इसकी सिंचाई की जाती है। प्रति हेक्टेयर पुदीने से लगभग 125 से 150 किलोग्राम तेल भी निकाला जाता है।

पुदीने से कमाई होगी

पुदीने की खेती एक नकदी फसल है। पुदीने की फसल का उत्पादन करने में बहुत काम लागत लगती है। पुदीने की फसल 90 से 110 दिन में तैयार हो जाती है। पुदीने की फसल में किसानों द्वारा लगाई गई लागत का पैसा भारी मुनाफे के साथ वापस आता है। प्रति एकड़ देने की फसल का उत्पादन करने में ₹20000 से ₹25000 की लागत आती है।

पुदीने का मार्केट में रेट लगभग ₹200 प्रति किलोग्राम होता है। फसल की कटाई के बाद पुदीने की फसल से प्राप्त आय लगभग 1 लाख रुपए तक पहुंच जाती है इसलिए यह फसल 3 महीने में 3 गुना अच्छा खासा पैसा कमा सकते है, इसी कारण से किसान पुदीने की फसल को हरा सोना भी कहते है।

पुदीना क्या है

पुदीना को देश में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। इसे मिन्ट,कैम्फोर्मिंट और सुंधी तपत्रा के नाम से भी जानते है। इसका उपयोग दवा, तेल, सौंदर्य उत्पादों, टूथपेस्ट और कैंडी जैसे पदार्थ को बनाने में किया जाता है। इसकी फसल के लिए अच्छी मिट्टी का पीएच मान 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए। पुदीने की पत्तिया पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं।