Weather Report: अभी और पड़ेगी गर्मी, चढ़ेगा पारा पड़ेंगे लू के थपेड़े, आईएमडी ने किया अलर्ट

Smriti Nigam
3 Min Read

Weather Updates Today: लू ने गर्मी के मौसम में लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं  अब सलाह दी जा रही है कि धूप में ना निकले। दिल्ली से बंगाल तक तापमान बढ़ गया है।

new-modern

Weather Updates 27 Arpil 2024: भयंकर गर्मी ने सभी को बहाल कर दिया है। एक तरफ जहां तापमान बढ़ता जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ लू के थपेड़े भी खाने पड़ रहे हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि ईस्टर्न इंडिया के एक बड़े इलाके में लू का प्रकोप देखने को मिल सकता है। हीट वेव अगले कई दिनों तक जारी रहेगी। झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के कई इलाकों में गर्मी बढ़ सकती है। वहीं, पंजाब-हरियाणा और साउथ इंडिया के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं कि आज मौसम कैसा रहने वाला है।

उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश का मौसम (Uttarakhand-Himachal Pradesh Weather)

स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटे में गिलगिट-बाल्टिस्तान, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मीडियम बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ जगह पर बर्फबारी के साथ बिजली गिरने और ओले गिरने की संभावना बताई जा रही है। वहीं उत्तराखंड में भी छुटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा पंजाब में बादल गरजने के साथ बारिश भी पड़ सकती है। बारिश के साथ 30- 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी

क्या उत्तर प्रदेश-हरियाणा में होगी बारिश? (Uttar Pradesh Weather)

हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी गुजरात और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है। बादल भी गरज सकते हैं। इसके अलावा, कोस्टल आंध्र प्रदेश और केरल में 1 या 2 जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मीडियम बारिश और बर्फबारी संभव है। वहीं, नॉर्थ-ईस्ट भारत और सिक्किम में हल्की बारिश संभव है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? (Delhi Weather Today)

शुक्रवार को दिल्ली में इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। पहली बार पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया हालांकि शाम के वक्त तेज हवा चलने लगी और बारिश भी हुई। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो औसत से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा था फिर शाम को मौसम में अचानक बदलाव हुआ और दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश भी हुई। शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं बादल गरज सकते हैं। बौछारें पड़ने की भी आशंका है। हल्की बारिश के साथ 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।