shishu-mandir

डॉ शमशेर सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

अल्मोड़ा। राज्य आंदोलनकारी, वरिष्ठ पत्रकार और चिंतक स्वर्गीय डॉ शमशेर सिंह बिष्ट के निधन पर विभिन्न इलाकों से आये लोगो ने उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। स्थानीय रैमजे इंटर कालेज के सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगो ने विभिन्न जन आंदोलनों में उनकी भूमिका को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से आंदोलनकारी ताकतों ने अपना एक रहनुमा खो दिया है। वक्ताओं ने वन आंदोलन, नशा नही रोजगार दो आन्दोलन, विश्वविद्यालय आंदोलन, नैनीताल क्लब के खिलाफ आन्दोलन में उनकी अग्रणी भूमिका को याद किया। वक्ताओं ने  उमेश डोभाल हत्याकांड के खिलाफ आंदोलन में उनकी भूमिका को याद करते हुए कहा कि डॉ बिष्ट ने सत्ता की लाठिया, गोलियों की परवाह नही की और हमेशा पीडितों की लड़ाई लडते रहे।

new-modern
gyan-vigyan

वक्ताओं ने कहा कि डॉ बिष्ट ने जनहित को स्वहित से हमेशा ऊपर रखा और कभी भी सत्ता के दबाब के आगे नही डिगे। गरीबों और असहाय लोगों के हितों की लड़ाई लडने में वह आगे रहे। कहा कि उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके सपनों के उत्तराखण्ड के लिये संघर्ष किया जाये। वक्ताओं ने एक स्वर में सभी आंदोलनकारी ताकतो के मंच पर आने की जरूरत पर बल देते हुए इसे उत्तराखण्ड की बेहतरी के लिये जरूरी बताया।

saraswati-bal-vidya-niketan

वक्ताओं ने कहा राज्य गठन के बाद से दोनो ही राष्ट्रीय पार्टियों ने यहा की जनता को निराशा दी है डॉ बिष्ट इन दोनो दलों की इस राजनीति के खिलाफ हमेशा लोगों को सचेत करने का प्रयास करते रहे।

शोक सभा में दयाकृष्ण कांडपाल,जंग बहादुर थापा,नवीन बिष्ट,देहरादून से आयी कमला पंत, नन्द नन्दन पाण्डे, पिथौरागढ़ से दिनेश जोशी, बागेश्वर से रमेश पाण्डे कृषक, मदन मोहन पाठक, पीसी तिवारी, रूपेश कुमार सिंह, सुनील पंत, महेश जोशी, स्वाति मेलकानी, महेश जोशी, राजू महर, बसंती पाठक, डॉ उमा भटट, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डीके जोशी, युसुफ तिवारी, मनोज गुप्ता, पूरन चन्द्र तिवारी, भुवन जोशी, राजीव लोचन साह, डॉ कपिलेश भोज, ईश्वर जोशी, तरूण जोशी, हेमलता तिवारी, रेखा धस्माना,सुरेश तिवारी, रोहित जोशी, संजय बिष्ट, अशोक पाण्डे, रंजना सिंह जीवन चन्द, प्रमोद जोशी, हर्षवर्धन पाण्डे आदि मौजूद रहे।