shishu-mandir

पांच वर्ष की बालिका पर झपटा गुलदार : किया अस्पताल भर्ती

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

प्रमोद जोशी

बग्वालीपोखर ( अल्मोड़ा )। बग्वालीपोखर के पास एक पांच वर्ष की बालिका को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। बालिका को उपचार के लिये रानीखेत अस्पताल ले जाया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम बगूना में एक पांच वर्ष की बालिका पर गुलदार झपट पड़ा। बालिका के गले पर चोट है। लोगों के हो हल्ला मचाने पर गुलदार वहा से भाग निकला। 

new-modern
gyan-vigyan

 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम बगूना में पूरन सिंह बिष्ट के आंगन में घर के सभी लोग बैठे हुए थी कि अचानक गुलदार पूरन सिंह की बालिका प्रीति पर झपट पड़ा। लोगों के हो हल्ले के बाद गुलदार बालिका को छोड़कर वहा से भाग निकला। घटना शाम 7:30 बजे के आसपास की है।   बगूना गांव के  प्रधान  राजू और भुवन राम ने तत्काल क्षेत्र के लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा के पूर्व रानीखेत जिलाध्यक्ष अनिल शाही ने इसकी सूचना ​जिलाधिकारी व अन्य आला ​अधिकारियों को दी। श्री शाही ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने के लिये पिंजरा लगाने की मांग की हैै। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने तत्काल वन विभाग के ​अधिकारियों को क्षेत्र में पिंजरा लगाने को कहा है। श्रीमती आर्या ने घटना पर दुख् व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से बालिका का उपचार कराने के निर्देश भी दिये। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी का घटना का संज्ञान लेकर कार्यवाही करने के लिये शुक्रिया अदा किया हैै।