shishu-mandir

बहन की ससुराल में विवाद सुलझाने आये युवक की धारदार हथियार से हत्या

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

गिरिडीह,10 जून (आईएएनएस)। गिरिडीह जिले के जमुआ थाना अंतर्गत बशमता गांव में एक युवक की हत्या उसकी बहन की ससुरालवालों ने धारदार हथियार से कर दी। वारदात गुरुवार देर रात की है। मारे गये युवक का नाम लालू पासवान है और वह बिहार के जमुई का रहनेवाला है। पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के तीन आरोपियों किशुन हाजरा, अनार देवी और विकास पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।

new-modern
gyan-vigyan

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लालू पासवान की विवाहिता बहन और उसके ससुराल वालों के बीच पारिवारिक वजहों से विवाद था। लालू इसी मसले को सुलझाने के लिए बहन की ससुराल आया था। इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि लालू पासवान को बुरी तरह पीटा गया। उसपर धारदार हथियार से से भी हमला किया गया। बाद में कुछ लोगों ने उसे गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गयी।

saraswati-bal-vidya-niketan

–आईएएनएस

एसएनसी/एएनएम

Source link