shishu-mandir

थिरुचित्रम्बलम में धनुष के दोस्त की भूमिका निभाएंगी राशि खन्ना

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

चेन्नई, 9 जून (आईएएनएस)। मशहूर निर्देशक मिथरन आर. जवाहर की कॉमेडी ड्रामा फिल्म थिरुचितराम्बलम के मेकर्स ने एक्ट्रेस राशि खन्ना के किरदार का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि राशि खन्ना धनुष की स्कूल फ्रेंड की भूमिका निभाएंगी।

new-modern
gyan-vigyan

डायरेक्टर मिथरन जवाहर ने ट्विटर पर एक क्लिप पोस्ट की और लिखा, राशी खन्ना द्वारा निभाई गई अनुषा से मिलें।

saraswati-bal-vidya-niketan

एक्टर धनुष ने भी इसी क्लिप को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें राशि कार की ड्राइवर सीट पर बैठी नजर आ रही है। उन्होंने लिखा, थिरुचित्रम्बलम.. मिलिए अनुषा से.. उनकी हाई स्कूल की दोस्त।

फिल्म में नित्या मेनन, प्रिया भवानी शंकर, प्रकाश राज और निर्देशक भारती राजा शामिल है। फिल्म में संगीत अनिरुद्ध ने दिया है।

अनिरुद्ध पहली बार मिथरन आर. जवाहर की फिल्म के लिए काम कर रहे हैं।

फिल्म की सिनेमाटोग्राफी ओम प्रकाश ने की है और प्रसन्ना जी.के. ने फिल्म को एडिट किया है, जबकि इसे सन पिक्च र्स कलानिधि मारन ने प्रोड्यूस किया है।

–आईएएनएस

पीके/एएनएम

Source link