shishu-mandir

महिला विश्व मुक्केबाजी : भारत ने जीता 1 स्वर्ण, 2 कांस्य पदक

editor1
2 Min Read

पिथौरागढ़। भारतीय सीनियर महिला बॉकि्ंसग टीम, तुर्की के शहर इस्तांबुल में विगत 6 से आज शनिवार 21 मई तक आयोजित महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2022 में भागीदारी कर रही है। भारत की 25 र्वाय मुक्केबाज निकहत जरीन ने इस चैम्पियनशिप के 52 किग्रा भार वर्ग में विश्व चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया है। भारतीय टीम साई के अधीन नेशनल बॉकि्ंसग एकेडमी रोहतक में तैनात भारतीय सीनियर महिला टीम के मुख्य कोच और पिथौरागढ़ निवासी भाकर चन्द्र भट्ट के नेतृत्व में गई है। टीम में खिलाड़ियों व कोच सहित कुल 23 सदस्य शामिल हैं।

new-modern
gyan-vigyan

इस चैम्पियनशिप फ्लाई वेट वर्ग में भारत की निकहत जरीन ने फाइनल में थाईलैंड की जिटपोंग जुटामस को 5-0 से शिकस्त देकर विश्व चैम्पियन का खिताब हासिल किया है। इसके साथ ही निकहत जरीन विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पांचवी भारतीय महिला मुक्केबाज बन गयी हैं। इसके अलावा इसी चैम्पियनशिप के 57 किग्रा भार वर्ग में मनीा मोन तथा 63 किग्रा भार वर्ग में परवीन हुड्डा ने कांस्य पदक जीते हैं। चैम्पियनशिप में अब तक भारतीय महिला टीम ने 1 स्वर्ण व 2 कांस्य पदक देश के नाम किये हैं। जनपद निवासी भाकर चंद्र भट्ट के नेतृत्व में गई भारतीय टीम की इस उपलब्धि पर तमाम खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त कर टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

saraswati-bal-vidya-niketan