यूके 77 एनसीएसी बटालियन ने किया मिलेट्स फ़ूड फेस्ट 2023(Millets Food Fest 2023) का आयोजन

UK 77 NCC Battalion organizes Millets Food Fest 2023 अल्मोड़ा, 07 दिसंबर 2023— सोबन सिंह जीना में स्थापित 77 यू.के एनसीसी बटालियन की ओर से…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

UK 77 NCC Battalion organizes Millets Food Fest 2023

अल्मोड़ा, 07 दिसंबर 2023— सोबन सिंह जीना में स्थापित 77 यू.के एनसीसी बटालियन की ओर से गुरुवार को मिलेट्स फ़ूड फेस्ट 2023 ( Millets Food Fest 2023 )का आयोजन किया गया।


यह कार्यक्रम इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स 2023( Millets Food Fest 2023 ) के तहत आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट (परिसर निदेशक), विशिष्ट अतिथि लेफ्टीनेंट कर्नल नंदा बल्लभ पनेरू (कमांडिंग ऑफिसर,77Uk BN), अतिथि रूप में प्रो शेखर चन्द्र जोशी (अधिष्ठाता छात्र कल्याण), डॉ दीपक (कुलानुशासक), कार्यक्रम के संयोजक कैप्टन (डॉ.) देवेंद्र सिंह बिष्ट (ए एन ओ,77 यू के एनसीसी बटालियन) उपस्थित रहे।

 Millets Food Fest 2023

मिलेट्स फ़ूड फेस्ट में मुख्य अतिथि प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट (परिसर निदेशक) विशिष्ट अतिथि लेफ्टीनेंट कर्नल नंदा बल्लभ पनेरू (कमांडिंग ऑफिसर,77 यू के बटालियन एनसीसी),अतिथि रूप में प्रो शेखर चन्द्र जोशी (अधिष्ठाता छात्र कल्याण), डॉ दीपक (कुलनुशासक) आदि ने कुमाऊं के परंपरागत मोटे अनाजों से निर्मित किये गए भोजन की प्रसंशा की। उन्होंने कुमाऊं के पारंपरिक अनाजों से निर्मित भोजन को अपनाने की बात कही।


इस कार्यक्रम में कैडेट्स को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक कैप्टन (डॉ.) देवेंद्र सिंह बिष्ट (ए एन ओ,77 यू के एनसीसी बटालियन) बताया कि मोटा अनाज वर्ष केंद्र और राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। जिसके तहत मोटे अनाज को भोज्य पदार्थ के रूप में अपनाने का संदेश है। इस फेस्ट ( Millets Food Fest 2023 )में उत्तराखंड के परंपरागत फसलों को भोजन के रूप में अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। बटालियन की कैडेट्स द्वारा तैयार परम्परागत मोटे अनाजों से बने हुए भोजन बनाकर तैयार किये गए।


फेस्ट ( Millets Food Fest 2023 )में कुमाउनी अनाजों से तैयार भोजन स्टॉल लगा जिसमें झंगुर का भात, राजमा, मडुवा रोटी, सादा चावल, दुबवा, रायता आदि शामिल था।
इस अवसर पर अंडर ऑफिसर आर्यन बिष्ट, सीनियर अंडर ऑफिसर मयंक लोहनी, सार्जेंट गौरव पूरी, निशु बहुगुणा, सूबेदार गिरीश चन्द्र, सूबेदार जमन, हवलदार किशन, ससूबेदार प्रदीप पटवाल आदि के साथ बटालियन के समस्त अधिकारी, स्टाफ़, सीनियर अंडर ऑफिसर, कैडेट्स, परिसर के प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी मौजूद थे।