पढ़ें भारत की पहली महिला पहलवान हमीदा बानो के बारे में, जिन्होंने विदेश की धरती पर रचा इतिहास

उत्तरा न्यूज टीम
3 Min Read

भारत में इन दोनों महिला पहलवानों का काफी बोलबाला है।ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक भारत, कॉमनवेल्थ चैंपियन विनेश फोगाट, अंतिम पंघाल जैसे बड़े नामों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी हासिल की है।

आज हम आपसे जिस महिला रेसलर की बात करने जा रहे हैं। वह भारत ही नहीं बल्कि पूरे देश की सबसे पहली महिला पहलवान थी। गूगल ने 4 मई 2024 को भारत की पहली महिला पहलवान हमीदा बानो को समर्पित किया और उन्हें अपना डूडल बनाया।

शादी के लिए रखी थी शर्त

हमीदा बानो 1940 के दशक में देश की सबसे लोकप्रिय रेसलर थी वह देश की पहली महिला पहलवान थी। जिन्होंने कई पहलवानों को हराया। हमीदा बानो ने यह शर्त भी रखी थी कि जो उन्हें रेसलिंग मैच में हराएगा वह उनसे शादी करेंगी।हालांकि ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने पंजाब और बंगाल के चैंपियन पहलवानों को हरा दिया। इसके बाद उनसे लड़ने वाली किसी न किसी बहाने से में से पीछे हट जाते थे। इसके बाद हमीदा ने तत्कालीन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री मोरारजी देसाई को एक खत लिखा और कहा कि उनके मैचों पर अनाधिकारिक बैन लगाया गया है। हालांकि देसाई ने कहा कि ऐसा नहीं है।

डाइट थी चर्चा का कारण

बानू जब रेसलिंग करती थी तो विरोधी उन्हें देखकर डर जाते थे। बताया जाता है कि 5 फीट 3 इंच लंबी बालों का वजन 108 किलोग्राम था उनकी एक दिन की डाइट में 5.6 लीटर दूध, 2.8 लीटर सूप, 1.8 लीटर फ्रूट जूस, एक देसी मुर्गा, एक किलो मटन, एक किलो बादाम आधा किलो घी, छह अंडे और दो प्लेट बिरयानी शामिल थी।

कोच के साथ अलगाव ने खत्म किया करियर

हमीदा बानो ने भारत में मिली सफलता के बाद यह फैसला लिया कि वह यूरोप जाकर लड़ेंगे लेकिन ऐसा कभी हो नहीं पाया क्योंकि अचानक रेसलिंग की दुनिया से उनका नाम गायब हो गया। ऐसा कहा जा रहा है कि हमीदा के कोच सलाम पहलवान को रेसलर का यूरोप जाने का फैसला पसंद नहीं आया। हमीदा बानू के गोद लिए हुए बेटे के पुत्र फिरोज शेख ने बताया कि हमीदा को रोकने के लिए उन्हें बहुत पीटा जाता था। हमीदा के पैर टूट गए थे। इसके बाद वह रेसलिंग की दूनिया में लौट नहीं पाईं।

हमीदा के गोद लिए हुए शेख का दावा है कि हमीदा ने कभी भी सलाम पहलवान से शादी नहीं की। वहीं सलाम पहलवान की बेटी का दावा है हमीदा उनकी सौतेली मां थी। हमीदा ने सलाम पहलवान से शादी की थी।