shishu-mandir

बैडमिंटन की बड़ी खिलाड़ी थीं किरण खेर

Newsdesk Uttranews
5 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

मुंबई: किरण खेर आज यानी 14 जून को अपना जन्मदिन मना कर रही हैं। किरण बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से लोहा मनवाया। हालांकि, किरण खेर इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं और उनका इलाज जारी है। किरण खेर के पति और अभिनेता अनुपम खेर ने अप्रैल महीने में उनकी बीमारी को लेकर जानकारी दी थी। अनुपम खेर ने बताया था कि किरण को मल्टीपल माइलोमा की शिकायत है जो एक तरह का ब्लड कैंसर है। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं किरण के बॉलीवुड अभिनेत्री से राजनेता बनने तक के सफर के बारे में।

saraswati-bal-vidya-niketan

किरण खेर का जन्म 14 जून 1955 को पंजाब के चंडीगड़ में एक सिख परिवार में हुआ था। किरण ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई चंडीगढ़ से ही पूरी की है। बहुत कम ही लोग शायद ये बात जानते होंगे कि किरण बैडमिंटन की अच्छी प्लेयर रही हैं। एक्ट्रेस ने दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण के साथ नेशन लेवल पर बैडमिंटन खेला है।
पढ़ाई पूरी करने के बाद किरण का रुझान एक्टिंग की तरफ बढ़ा और उन्होंने इस तरफ करियर बनाने के बारे में सोचा। किरण ने चंडीगढ़ में थिएटर ज्वाइन किया। इस थिएटर ग्रुप में अनुपम खेर भी थे यहीं उनकी दोस्ती अनुपम खेर से हुई थी। लेकिन इसके बाद किरण बॉलीवुड में करियर बनाने मुंबई चली गईं। किरण खेर ने अपने करियर कि शुरुआत साल 1973 में पंजाबी फिल्म ‘असर प्यार दा’ से की थी।
किरण खेर ने 1996 में अमरीश पुरी के साथ श्याम बेनेगल की ‘सरदारी बेगम’ में काम किया, जो काफी चर्चित भी रही। इस फिल्म के लिए उन्हें स्पेशल जूरी अवार्ड से सम्मनित किया गया। उसके बाद उन्होंने ऋतुपर्णा घोष की बंगाली फिल्म बैरीवाली की, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। किरण ने अपनी एक्टिंग की असली छाप 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ से छोड़ी। किरण खेर ने मंगल पांडे, रंग दे बसंती, वीर-जारा, देवदास, कर्ज, हम, मै हूं ना, दोस्ताना, कभी अलविदा ना कहना, मिलेंगे-मिलेंगे, कमबख्त इश्क, कुर्बान, फना, एहसास, अजब गजब लव, खूबसूरत, टोटल सियापा जैसी कई फिल्में की। जब किरण का फिल्मी सफर बुरे दौर से गुजर रहा रहा था, तब उन्होंने छोटे पर्दे का सहारा लिया। उन्होंने कई टेलीविजन शो में काम किया।
अनुपम खेर के साथ किरण खेर की दूसरी शादी है। पहली शादी गौतम बेरी से हुई थी, जो एक बिजनेस मैन हैं। यह शादी कुछ ही साल चली और तलाक हो गया। उसके बाद किरण ने अनुपम खेर से शादी कर ली। किरण खेर के एक बेटा है, सिकंदर खेर। किरण खेर कई सालों से सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने भ्रूण हत्या के खिलाफ चलाए गए अभियान ‘लाडली’ में अहम भूमिका निभाई थी।
इसके साथ वे कैंसर के खिलाफ चलाए गए अभियान ‘रोको कैंसर’ से भी जुड़ी रहीं। साल 2009 में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। 2011 में चंडीगढ़ में हुए नगर निगम चुनाव में उन्होंने पार्टी के लिए अहम रोल निभाया। 2014 में बीजेपी के चुनाव चिह्न के साथ चंडीगढ़ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरीं और जीत दर्ज की। उसके बाद 2019 में भी उन्होंने इस सीट पर कब्जा किया।  
1997: नेशनल फिल्म अवॉर्ड (सरदारी बेगम) 2000: नेशनल फिल्म अवॉर्ड बेस्ट एक्ट्रेस (बारीवाली) 2003: IIFA बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड (देवदास) 2003: लोकार्नो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ब्रॉन्ज लेपर्ड अवॉर्ड (साइलेंट वाटर) 2003: कराची इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर फॉर लीडिंग रोल (साइलेंट वाटर) 2006: स्टार स्क्रीन अवॉर्ड बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (रंग दे बसंती) 2010: अप्सरा अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल (कुर्बान) 2011: कलर्स गोल्डन पेटल अवॉर्ड फॉर मोस्ट मनोरंजक पर्सनैलिटी