Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

इंटक के नाम पर फर्जी संगठन बनाने का आरोप, प्रदेश और जिलाध्यक्ष ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

अल्मोड़ा। कांग्रेस के अनुसांगिक संगठन राष्ट्रीय मजदूर संगठन(इंटक) के नाम पर संगठन में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए इंटक यूथ प्रदेश अध्यक्ष लवेन्द्र चिलवाल…

intuc

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा। कांग्रेस के अनुसांगिक संगठन राष्ट्रीय मजदूर संगठन(इंटक) के नाम पर संगठन में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए इंटक यूथ प्रदेश अध्यक्ष लवेन्द्र चिलवाल और जिलाध्यक्ष दीपक मेहता ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। दोनों नेताओं ने कतिपय लोगों के इस फर्जीवाड़े को उच्च न्यायालय तक ले जाने और संगठन स्तर से भी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
जारी बयान में इंटक के यूथ प्रदेश अध्यक्ष लवेन्द्र सिंह चिलवाल ने कहा कि विगत दिनों कतिपय लोगों ने रामनगर में इंटक के नाम पर एक प्रदेश स्तरीय सम्मेलन किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष से कोई संस्तुति नहीं ली गई साथ ही कतिपय लोगों ने खुद को इंटक का पदाधिकारी बता कर लोगों ओर संगठन में भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश की गई उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने पूरे प्रकरण की शिकायत कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी करने की बात कही है।
इधर इंटक जिलाध्यक्ष दीपक मेहता ने कहा कि इस प्रकार की भ्रतियां पैदा करने वाले तत्वों के खिलाफ संगठन स्तर से भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने भी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद संगठन अपने स्तर से कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि इंटक सदैव मजदूरों और कमजोर तबके के उत्थान के लिए संकल्परत है। लेकिन जब संगठन आंदोलन कर रहा होता है तब इस प्रकार के तत्व नेपथ्य में रहते हैं और बाद में फर्जी ढंग से संगठन को कमजोर कर और लोगों में भ्रांतियां पैदा करने का कार्य करते हैं।