Almora: GIC Syalidhar में महिला कल्याण संस्था ने बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

editor1
3 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

Mahila kalyan sanstha distributed educational material to children in GIC Syalidhar

अल्मोड़ा, 30 मई 2022- राजकीय इंटर कालेज स्यालीधार (GIC Syalidhar
)में महिला कल्याण संस्था द्वारा समग्र विकास संस्थान लखनऊ के सहयोग से 100 जरूरतमंद छात्र- छात्राओं को निशुल्क कापी – किताबों का वितरण किया।

saraswati-bal-vidya-niketan
GIC Syalidhar
GIC Syalidhar


इस मौके पर संस्था द्वारा विधालय के मेधावी छात्र- छात्राओं को भी सम्मानित किया।


आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने मेधावी बच्चों एंव छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी ने महिला कल्याण संस्था द्वारा समाज हित में कराये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने स्कूल के बच्चों से भी पढाई में ऒर मेहनत कर अपना और स्कूल का नाम रोशन करने की अपील की। उन्होंने स्कूल की समस्याओं के निदान के लिए भी पूर्ण आश्वासन दिया।


GIC Syalidhar के बच्चों ने विधायक मनोज तिवारी से विधानसभा की कार्यवाही से संबधित ज्ञान उपयोगी बातों के प्रश्न पूछे, बच्चों को श्री तिवारी ने उत्तर दिये।


GIC Syalidhar के प्रधानाचार्य उमेश पाण्डेय ने बच्चों को पुरस्कृत करने एंव मदद करने के संस्था और मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया।
संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने कहा कि उनकी संस्था महिलाओं एंव बच्चों की मदद के लिए लगातार प्रयासरत रहती हैं।


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य उमेश पाण्डेय एंव संचालन स्कूल के प्रवक्ता दीप जोशी एंव पालिका की पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया।


कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये।
कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, सचिव पुष्पा सती, उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, अनीता रावत, मंजू रावत, ममता चॊहान, आशा कर्नाटक, अनुराधा अग्रवाल, दीपा जोशी, गीता साह, आशा पन्त , जन अधिकार मंच संयोजक त्रिलोचन जोशी, चन्द्रमणी भट्ट, स्कूल के प्रवक्ता डा. प्रभाकर जोशी, प्रधान प्रतिनिधि विमल कुमार, बी डी सी सदस्य सुन्दर बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, एनडी पाण्डेय, स्कूल के शिक्षक हरीश आर्या, उमा पाठक , ललित मोहन तिवारी, दीवान सिंह बिष्ट, गीता खत्री, महेन्द्र सिंह चम्याल, पीटीए अध्यक्ष गीता देवी, गौरव बिष्ट, गीता पाण्डेय , सत्यप्रकाश, पुष्पा देवी सहित स्कूल के छात्र- छात्रायें उपस्थित रहे।