पश्चिमी केन्या में बांध टूटने से हुई 140 लोगों की मौत, बाढ़ का पानी भरा पूरे शहर में

Smriti Nigam
2 Min Read

नैरोबी, 29 अप्रैल (एपी) अफ्रीकी देश केन्या के पश्चिमी इलाके में एक बांध के टूटने से कम से कम 140 लोगों की मौत हो गई है। केन्या पुलिस ने यह जानकारी दी है।पुलिस अधिकारी स्टीफन किरुई ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि बांध के टूटने के बाद बाढ़ का पानी घरों में आ घुसा और एक प्रमुख सड़क से संपर्क कट गया।

पुलिस का कहना है कि यह घटना सोमवार सुबह ग्रेट रिफ्ट घाटी क्षेत्र के माई माहिउ इलाके में स्थित पुराने किजाबे बांध के ढहने के बाद हुई। ग्रेट रिफ्ट घाटी क्षेत्र में अचानक बाढ़ आने का खतरा बना रहता है। बांध टूटने के बाद पानी नीचे की ओर बहने लगा।

नाइवाशा पुलिस कमांडर स्टीफन किरुई ने बताया,हमने अब तक 42 शव बरामद किए हैं, जिनमें 17 नाबालिग शामिल हैं। सुबह की घटना के बाद जहां एक बांध टूट गया इसके किनारे किजाबे इलाके में हैं और बचाव एवं तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

माई माहिउ घटना को छोड़कर सरकारी आंकड़े बताते हैं कि सोमवार तक 103 लोग मारे गए थे और 185,000 से अधिक विस्थापित हुए थे। केन्या रेड क्रॉस ने एक्स पर कहा कि उसके कर्मियों ने पूर्वी केन्या के गरिसा काउंटी में ताना नदी में रविवार देर रात एक नाव पलटने के बाद दो शव निकाले हैं। वहीं, घटना में तेईस लोगों को बचाया गया।

केन्या में बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ के कारण अब तक करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है और स्कूलों के खुलने में भी देरी हो रही है।

TAGGED: ,