क्या भारत से चले जाएंगे फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जानिए आखिर क्यों बंद हो जाएंगे यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

Smriti Nigam
3 Min Read

Is WhatsApp Against IT Rules 2021: दुनिया भर में फेसबुक,इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह सिर्फ लोगों के बीच बातचीत का जरिया ही नहीं बल्कि ऑफिशियल कामों के लिए भी एक अच्छा माध्यम माना जाता है लेकिन मेटा स्वामित्व वाला व्हाट्सएप पिछले कुछ दिनों से खबरों में बना हुआ है। इसे लेकर खबर आ रही है कि यह कभी भी भारत को छोड़कर जा सकता है। इसके पीछे की वजह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्राइवेसी फीचर है, जो कि भारत सरकार के 2021 सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के खिलाफ है।

ये हैं 5 पॉइंट्स

व्हाट्सएप के अनुसार अगर एंड टू एंड एन्क्रिप्शन फीचर को हटाने के लिए अगर भारत दबाव बनाएगा तो हम भारत को छोड़कर चले जाएंगे।

आईटी नियम 2021 के नियम आईटी4 (2) के तहत भारत सरकार और व्हाट्सएप के बीच जंग चल रही है। इस नियम में कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को यह जानकारी देनी होगी की सबसे पहले किसने और कहां से मैसेज भेजा है।

मेटा ने भारत के आईटी नियम 2021 को चुनौती दी है। इसे लेकर WhatsApp ने कोर्ट में कहा था कि वो वायरल खबरों को लेकर पहले ही एक्शन ले चुका है। हालांकि, यूजर्स के राइट टू प्राइवेसी के तहत कंपनी अपने एंड टू एंड एन्क्रिप्शन को नहीं हटा सकती है। व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा है और अगर भारत से व्हाट्सएप जाता है, तो फेसबुक और इंस्टाग्राम भी यहां से जा सकते हैं।

भारत में व्हाट्सएप एक जरूरी प्लेटफॉर्म बन चुका है आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में 2.78 बिलियन यूजर्स के बीच इस प्लेटफार्म का उसे होता है। इस आंकड़े में सबसे ज्यादा भारतीय यूजर शामिल है। मेटा के लिए भारत सबसे जरूरी इसलिए हो जाता है क्योंकि 535.8 मिलियन भारतीय यूजर्स हैं।

फरवरी 2009 में व्हाट्सएप की शुरुआत की गई थी इसके शुरुआती वर्जन में क्रश समस्या हो गई थी जिसके बाद अगस्त 2009 में व्हाट्सएप 2.0 को आईफोन ने रिलीज किया औक 250000 लोगों द्वारा डाउनलोड किया गया जिसके बाद इसे 2010 में एंड्रॉइड यूजर्स के लिए भी पेश किया गया। इसके बाद से ही लोगों के बीच व्हाट्सएप पसंद किया जा रहा है। वक्त के साथ इसके कई बिलियन यूजर्स हो चुके हैं।

फिलहाल, देखना होगा कि क्या भारत सरकार और व्हाट्सएप के बीच की जंग के कारण क्या इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी असर पड़ेगा और क्या ये भी व्हाट्सएप के साथ भारत को छोड़कर जा सकते हैं।