Nainital-नैनीझील की खूबसूरती पर चार चांद लगाती है रंग बिरंगी नाव

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल जो कि अपनी सुंदरता से भरपूर है और नैनीताल की इस सुंदरता पर चार चांद लगाती है यहाँ की आम के आकार की बनी नैनीझील, जिसको देखने लिए लोग देश विदेशों से यहां पहुँचते है। नैनीताल पहुँचने वाले पर्यटकों की पहली पसंद होती है सुंदर वादियों के बीच घिरी नैनीझील में नौकायान करना,चप्पू वाली रंग बिरंगी नाव जो कि इस नैनीझील की सुंदरता को और अधिक निखार देती है। जिस तरह से यह चप्पू नाव नैनीझील की सुंदरता को निखारती है उतना ही रोचक है इस नाव का बनाने का तरीका।

new-modern


आपको बता दें कि चप्पू वाली नाव को बनाने के लिए तुन की लकड़ी का प्रयोग किया जाता है। यह लकड़ी बेहद लोचदार होती है,साथ ही लकड़ी हल्की भी होती है जिससे कि यह आसानी से तैरती भी है और यह पानी मे सड़ती भी नही है। नाव को बनाने के लिए सबसे पहले इसका फ्रेम बनाया जाता है जिसके बाद आगे का गोलाई वाला हिस्सा बनाने के साथ ही नाव का तला बनाया जाता है। इसके बाद सभी लकड़ियों को जोड़ा जाता है वही इनमें तांबे की किलो का इस्तेमाल किया जाता क्योंकि इस किल में जंग नही लगता है।


नाव बनाने वाले कारीगर नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि नाव में बनाने में तुन की लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें तांबें कील का प्रयोग किया जाता है जिसकी कुल लागत डेढ़ लाख रुपये है। बताया कि एक नाव की लंबाई 22 फिट जबकि चौड़ाई चार फीट होती है और वजन 3 क्विंटल होता है और एक नाव की लाइफ 10 साल होती है।

TAGGED: