नही रही अल्मोड़ा नगर की सबसे उम्रदराज महिला कमला जोशी,102 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा,14 मई 2022

new-modern

अल्मोड़ा नगर की सबसे उम्रदराज महिला कमला ​जोशी का निधन हो गया है। वह तहसील में प्रसिद्व अरायजनवीस , नगर पालिका के सभासद रहे स्व. लीलाधर जोशी मल्ला चौसार की पत्नी थी। आज सुबह 8:30 बजे के आसपास 102 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने पैतृक निवास स्थान में अंतिम सांस ली।

श्रीमती जोशी अपने पीछे तीन पुत्र और चार पुत्रियों सहित पोता- पोतियों का भरा-पूरा परिवार छोड़कर गयी है। स्व. जोशी के बड़े पुत्र कर्नल शशिशेखर जोशी है। उनके दूसरे पुत्र शिक्षा विभाग में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनोज जोशी और तीसरे पुत्र अचल जोशी नैनीताल बैंक के प्रबन्धक रहे।


उनकी अंतिम यात्रा आज विश्वनाथ घाट को 4 बजे उनके आवास से प्रस्थान करेगी।
नगर की वरिष्ठतम महिला के निधन समाचार मिलने पर अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी,जन अधिकार मंच संयोजक त्रिलोचन जोशी ने उनके आवास में पहुंचकर श्रद्वाजंलि अर्पित की।