प्रदेश सरकार अब गौ वंशीय पुशओं का बनायेगी जन्म—मृत्यु रजिस्टर, लावरिस छोड़ने वालों को हो सकती है नियम के तहत सजा, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को दिये ये दिशा निर्देश

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
????????????????????????????????????

यहां देखें वीडियो

new-modern
rajan

अल्मोड़ा। सड़कों पर दिन पर दिन पर बढ़ती आवारा गौ वंशीय पशुओं की तादात की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार जल्द ही एक नया कदम उठाने जा रही है। गौ वंशीय पशुओं की सही गणना का पता चल सके इस उद्देश्य से अब प्रत्येक गौ वंश का जन्म—मृत्यु रजिस्टर बनेगा।
गुरुवार को विकास भवन में अधिकारियों व गौ सदनों से जुड़े लोगों की बैठक लेते हुए गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र अणथ्वाल ने कहा ​कि सरकार राज्य में पशु धन को सवंर्धित और संरक्षित करने के साथ ही कृषकों की आय बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि आयोग का पूरा प्रयास रहा है कि गौ वंशीय पशुओं को सड़कों पर बेसहारा न रहने दिया जाए। उन्होंने प्रदेश में गौ सेवा सदनों और गौ शालाओं को आत्म निर्भर बनाने तथा उनको आर्थिक मदद दिलायी जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी गोवंशीय पशुओं का जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रर अवश्य बनाया जाय जिससे कि उनकी सही गणना का पता चल सके।

jageshwar mela

बैठक में बताया कि गौ वंशीय पशुओं की देख-रेख में उत्तराखण्ड प्रथम स्थान पर है। सरकार भी गौ वंशीय पशुओं के संवर्द्धन व उनक देखभाल के लिए सार्थक पहल कर रही है जिसके चलते प्रदेश के प्रत्येक जनपद में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गौ सेवा समितियाॅ गठित की गयी हैं। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ ही नगर पालिकाओं, शहरी विकास की संस्थाओं के साथ ही पशु पालन, कृषि तथा शिक्षा विभाग को भी संयुक्त रूप से कार्य करना होगा। गौ संरक्षण के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने में शिक्षा महकमे को भी अहम भूमिका निभानी होगी। अणथ्वाल ने कहा कि प्रदेश में कुल 22 गौ शालाएं पंजीकृत है। जिनका विस्तार कर ये संख्या लगभग 200 की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह भूमि बैंक बनाए, उसमें से गौ शालाओं तथा चारागाहों के लिए भूमि उपलब्ध करायें। उन्होंने बताया कि 25 ग्राम सभाओं के बीच एक गौ शाला का निर्माण किया जाना आवश्यक है। सीडीओ मनुज गोयल ने आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जायेगा। इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंंह पिलख्वाल, पूरन सिंह दोसाद, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 रविन्द्र चन्द्रा, डिप्टी सीवीओ डा. योगेश शर्मा, सीओ कमल राम आर्या, ईओ नगरपालिका श्याम सुन्दर प्रसाद, कामिनी कश्यप, डा0 वसुन्धरा गर्ब्याल, डा0 ममता यादव, डा0 गणेश सिंह परिहार, डा0 डी राज मर्तोलिया, डा0 सुरेन्द्र सिंह गर्ब्याल, अंकित नेगी आदि मौजूद थे।

jagesha advt 1