दुखद- नहीं रहे कर्मवीर स्वामी अग्निवेश (swami agnivesh)

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

swami agnivesh dies

देश। आर्य समाज के शीर्ष संत, महान समाजसेवी, बेबाक वक्ता और हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वामी अग्निवेश का 80 वर्ष की उम्र में आज सायं निधन हो गया है। स्वामी अग्निवेश दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे तथा शुक्रवार को मल्टी ऑर्गन फैलियर के कारण उनका देहांत हो गया।

new-modern

स्वामी जी का जन्म 21 सितंबर 1939 को छत्तीसगढ़ में हुआ था। कानून और बिजनेस मेनेजमेंट में अपनी शिक्षा पूर्ण करने के बाद वे कोलकाता के सेंट जेवियर कॉलेज में लेक्चरर बने तथा बाद में संयास ले लिया। 1970 में उन्होंने आर्य सभा नाम की राजनीतिक पार्टी बनाई थी। 

स्वामी अग्निवेश 1977 में हरियाणा विधानसभा में विधायक चुने गए और हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री बने। 1981 में उन्होंने बंधुआ मुक्ति मोर्चा नाम के संगठन की स्थापना भी की।

स्वामी अग्निवेश ने 2011 में अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में भी हिस्सा लिया था। स्वामी अग्निवेश ने रियलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था।

सामाजिक कार्यकर्ता और आर्य समाज की प्रतिष्ठित हस्ती स्वामी अग्निवेश ने दिल्ली के एक अस्पताल में शुक्रवार शाम को अंतिम सांस ली। स्वामी अग्निवेश को सोमवार को नई दिल्ली के इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज (ILBS) में भर्ती कराया गया था शुक्रवार को उन्होंने शाम 6.30 बजे अंतिम सांस ली।’
लिवर सिरोसिस से पीड़ित अग्निवेश को कई प्रमुख अंगों ने काम करना बंद कर दिया तो मंगलवार से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर पैनी नजर रख रही थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
21 सितंबर, 1939 को जन्मे स्वामी अग्निवेश सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जाते थे। 1970 में आर्य सभा नाम की राजनीतिक पार्टी बनाई थी। 1977 में वह हरियाणा विधानसभा में विधायक चुने गए और हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे। 1981 में अग्निवेश ने बंधुआ मुक्ति मोर्चा नाम के संगठन की स्थापना की।