Pithoragarh- सात दिनी पुस्तक प्रदर्शनी शुरू, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने जिला प्रशासन के सहयोग से किया है प्रदर्शनी का आयोजन

editor1
2 Min Read

पिथौरागढ़। नगरपालिका परिषद् पिथौरागढ़ के सभागार में शुक्रवार से सात दिनी पुस्तक प्रदर्शनी शुरू हो गई। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ जिलाधिकारी डा आशीष चौहान तथा अध्यक्ष नगरपालिका राजेन्द्र रावत ने दीप प्रजज्वलित कर गया।

पुस्तक प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर गुणवत्तापूर्ण व किफायती दरों पर न्यास द्वारा प्रकाशित पुस्तकें हिन्दी, अंग्रेजी के अलावा गढ़वाली, नेपाली व कुमाऊंनी जैसी क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध हैं।

प्रदर्शनी के उदघाटन अवसर पर जिलाधिकारी चौहान ने केन्द्रीय विद्यालय आईटीबीपी मिर्थी के बच्चों से पुस्तकां के बारे में संवाद किया और बच्चों को भविष्य के लिए पुस्तकां के चयन संबंधी आदि विषयों पर अपने टिप्स दिये। साथ ही पुस्तकों के संबंध में बच्चों से उनकी राय उनके बीच साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण विभिन्न वियों की पुस्तकें पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिनका आम जनता का लाभ उठाना चाहिए। पालिकाध्यक्ष रावत ने पुस्तक प्रदर्शनी के आयोजनकर्ताओं को शुभकामनांए देते हुए कहा कि इस प्रकार के पुस्तक मेले लगने से जनपद के मेधावी बच्चों, पठन-पाठन में रूचि रखने वाले युवाओं, बुर्जुगों को लाभ होगा।

उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में नगरपालिका की ओर से पूर्ण सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अधीक्षक आशीष गौर, वितरक अमित साहनी, दिनेश कुमार, रोहन, प्रेम, केन्द्रीय विद्यालय आईटीबीपी मिर्थी के शिक्षक निधी चन्द, कुशम, कुलदीप कुमार समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।