अब पीसीएस प्री परीक्षा 7 जुलाई नहीं बल्कि इस तिथि को आयोजित की जाएगी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। 7 जुलाई को होने वाली यह परीक्षा अब 14 जुलाई…

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। 7 जुलाई को होने वाली यह परीक्षा अब 14 जुलाई को आयोजित कराई जाएगी। गौरतलब है कि आयोग ने अपने परीक्षा कैलेंडर में पीसीएस-प्री परीक्षा की तिथि सात जुलाई जारी की थी। आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से परीक्षा तिथि में बदलाव कर दिया गया है। अब पीसीएस प्री परीक्षा 14 जुलाई को कराई जाएगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25