Uttarakhand- ब्रह्माकुमारीज राजयोग केन्द्र में अलौकिक रक्षाबंधन का महत्व समझाया

editor1
1 Min Read

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ स्थित चिमस्या नौला में
ब्रह्माकुमारीज राजयोग केन्द्र में रक्षाबन्धन का पर्व धूमधाम और उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर केन्द्र की संचालिका बीके डॉ उमा पाठक ने कहा कि रक्षाबन्धन पवित्रता के सूत्र में बंधने का त्यौहार है। उन्होंने अलौकिक रक्षाबन्धन मनाए जाने का महत्व भी समझाया।

new-modern

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद बीके रिया ने नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान डॉ भागीरथी गर्व्याल, पद्मश्री प्राप्त बसन्ती देवी और स्वामी गुरुकुलानन्द सरस्वती कच्चाहारी बाबा ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में बीके वीरेन्द्र खडायत, दीपक बिष्ट, हेमन्त खोलिया, ललित पाटनी और बीके गोबिन्दी खडायत, नन्दा ऐरी, जानकी पन्त, कमला वर्मा, सरस्वती वर्मा, कौशल्या गोबाड़ी, कमला मखौलिया, वीना पाटनी, अन्जना जोशी, यामिनी ओझा, कमला पन्त, जीवन्ती खाती, विजया जोशी, गीता जोशी, राधा उपाध्याय, पुष्पा नेगी, भागीरथी, गीता पाण्डे, शीला जोशी तथा बीके तृप्त जोशी आदि लोग उपस्थित थे।