राजेंद्र नगर उपचुनाव – भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों और दिग्गज नेताओं को प्रचार के लिए मैदान में उतारा

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

राजेंद्र नगर उपचुनाव भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों और दिग्गज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा के राजेंद्र नगर सीट पर हो रहा उपचुनाव आम आदमी पार्टी और भाजपा, दोनों के लिए ही प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। दोनों ही दलों ने यह उपचुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

new-modern

क्षेत्र के मतदाताओं का समर्थन हासिल करने के लिए भाजपा की तरफ से शनिवार को कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार करते नजर आए। भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्थानीय लोगों को नारायणा को शमशान घाट से जोड़ने वाले ओवरब्रिज के उपयोग पर लगे प्रतिबंध की वजह से हो रही समस्या के जल्द निवारण का भरोसा दिया तो वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने नुक्कड़ सभाओं में शामिल होकर भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांगा।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी के अलावा गौतम गंभीर सहित भाजपा के कई स्थानीय और राष्ट्रीय नेताओं ने अलग-अलग नुक्कड़ सभाओं में भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांगा।

आपको बता दें कि, दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा के पंजाब से राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद इस्तीफा देने की वजह से खाली हुई थी। इस सीट पर 23 जून को मतदान होना है।

–आईएएनएस

एसटीपी/एएनएम

Source link