इस बार उत्तराखंड में सामान्य से ज्यादा बरसेगा मानसून, मौसम विभाग ने दिया यह अपडेट

Smriti Nigam
2 Min Read

देश में इस बार मानसूनी बारिश सामान्य से ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को मानसून को लेकर दीर्घ अवधि और पूर्वानुमान भी जारी किया गया है। इसके अनुसार जून से सितंबर के 4 महीने में सामान्य से 106 फ़ीसदी बारिश होगी। मानसून के दौरान सामान्य वर्षा का मतलब 87 सेंटीमीटर बारिश से होता है यानी इस बार करीब 92 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है।

new-modern

भारत में मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉक्टर मृत्युंजय महापात्र ने इस पूर्वानुमान को जारी किया है। आईएमडी प्रमुख ने कहा कि मानसूनी बारिश यदि 96 से 104 फ़ीसदी रहती है तो यह सामान्य मानी जाती है। लेकिन इस बार यह 106 फीसदी तक रहने की संभावना है इसलिए यह सामान्य से अधिक रहेगी। इसमें पांच फ़ीसदी की मंडलीय त्रुटि भी हो सकती है। वही 2023 में मानसूनी बारिश सामान्य से 84 फ़ीसदी ज़्यादा रही थी जो सामान्य से थोड़ी कम थी।

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के सामान्य से अधिक की संभावना 61 फ़ीसदी है जबकि 29 फ़ीसदी संभावना सामान्य रहने की है। महापात्र ने कहा, अभी भूमध्य रेखीय प्रशांत महासागर में अलनीनो की मध्यम स्थितियां बनी हुई हैं। मगर अच्छी बात यह है कि यह लगातार कमजोर पड़ रहा है। यह अनुमान है कि मानसून के दूसरे चरण अगस्त- सितंबर में वहां ला नीना स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।