अल्मोड़ा:: एसएमसी सदस्यों को दी आरटीई(RTE) की जानका​री

editor1
2 Min Read

Almora:: RTE information given to SMC members

अल्मोड़ा, 19 मई 2022— लोक प्रबंध विकास संस्था के तत्वाधान में इनाकोट में RTE को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों की कार्यशालाएं आयोजित की गयी।
‘मुफ्त एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम’(RTE) विषय पर आधारित इन एक दिवसीय 4 कार्यशालाओं में 19 विद्यालयों के 136 एस.एम.सी. सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

rte
एसएमसी सदस्यों को दी आरटीई(RTE) की जानका​री

कार्यशाला में संदर्भ व्यक्ति दीप्ति भोजक द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE)की जानकारी पावर पाइंट प्रजेंन्टेशन के माध्यक से दी गयी।

उन्होंने विद्यालय में ढांचागत सुविधाआंे एवं सेवाओं, विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका एवं दायित्व तथा विद्यालय विकास योजना के बारे में विस्तार से बताया।

लोक प्रबंध विकास संस्था के सचिव ईश्वर जोशी ने बताया कि सरकारी विद्यालयों के विकास में समुदाय का सहयोग एवं भागीदारी बढ़ाकर वहां मानक के अनुसार ढांचागत सुविधाओं एवं सेवाओं की उपलब्धता एवं उन तक बच्चों की पहुंच सुनिश्चित कराने हेतु कार्यशालाएं आयोजित की गयी। इन कार्यशालाओं में एस.एम.सी. सदस्यों की शिक्षा का अधिकार अधिनियम पर समझ विकसित करने का प्रयास किया गया।


कार्यशाला में एसएमसी सदस्यों द्वारा आरटीई अधिनियम(RTE) के मानक के अनुसार उनके विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की खामियों को चिन्हित किया गया। उनके निस्तारण हेतु विद्यालय प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने का निर्णय लिया।
कार्यशाला को राधा देवी, भावना साह, दीपा देवी, आशादेवी, सीमा भोज, प्रेमा आर्या, सुरेन्द्र नयाल, रघुवर जोशी, राजेन्द्र लोहनी, तारा सिंह, भगवत प्रसाद, राजेन्द्र भोज आदि ने संबोधित किया।