सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड ने खुद को मारी गोली कुछ यूं खत्म कर ली अपनी जिंदगी, जाने वजह

मुंबई, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड को लेकर एक बहुत चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा…

मुंबई, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड को लेकर एक बहुत चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली है। 37 वर्षीय बॉडीगार्ड अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि जामनेर शहर के जलगांव रोड पर गणपति नगर में रहने वाले बॉडीगार्ड का नाम प्रकाश  गोविंदा कापड़े है, जिन्होंने अपने आवास पर आधी रात को सिर में गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

37वर्षीय प्रकाश कापड़े को एसआरपीएफ में भर्ती किया गया था। अपनी पोस्टिंग के बाद वह मुंबई में सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड के रूप में ड्यूटी कर रहे थे। प्रकाश 8 दिनों के लिए मुंबई से जामनेर के गणपति नगर स्थित अपने घर पर आए थे मंगलवार करीब 1:00 प्रकाश ने अपने आवास पर अपने सिर में गोली मारकर हत्या कर ली। इस समय घर के सभी लोग सो रहे थे। गोलियों की आवाज सुनकर जब लोग कमरे से बाहर की ओर दौड़े तो देखा कि प्रकाश खून से लथपथ पड़े हुए थे।

घटना की जानकारी मिलने पर जामनेर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक किरण शिंदे और उनके सहयोगी मौके पर पहुंचे। इसके बाद प्रकाश कापड़े के शव को पोस्टमार्टम के लिए जामनेर शहर के उपजिला अस्पताल भेज दिया गया। हालांकि, आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है और उसके बाद कारण स्पष्ट होगा. उनके परिवार में माता, पिता, पत्नी और 2 बच्चे हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई है।