Pithoragarh- महिलाओं को अधिकारों के लिए जागरूक होने की जरूरत

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

पिथौरागढ़ सहयोगी, 06 मार्च 2021
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, (Pithoragarh) के हिंदी विभाग में महिला दिवस सप्ताह का आयोजन किया गया। विभाग के तुलसीदास कक्ष में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग प्रभारी डाॅ. नीलाक्षी जोशी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़े…

Pithoragarh- साहसिक खेल (adventure games) व्यक्तित्व विकास में कारगर

कार्यक्रम में डाॅ. प्रेमलता पंत ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जो महिलाओं का विकास करती है। डाॅ. सोनी टम्टा ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए समाज के विकास में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रही हैं।

यह भी पढ़े…

Pithoragarh- बीडीओ से अभद्रता के विरोध में पिथौरागढ़, बेरीनाग में प्रदर्शन

डाॅ. मनीषा पांडे नेे कहा कि वर्तमान समाज में स्त्रियां भूमंडलीकरण के प्रभाव के कारण हंसते-मुस्कुराते हुए देखी जा सकती हैं, लेकिन इस मुस्कुराहट के पीछे वह अपने कई दुख-दर्द छिपाए हुए हैं। डाॅ. सुनीता बिष्ट ने महिलाओं की दुर्दशा का कारण पितृसत्तात्मक समाज को ठहराया।

डाॅ. कविता जोशी ने कहा कि आज भी महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए कानून को और अधिक मजबूत करना होगा।

डाॅ. गीता पांडेय ने कहा कि हमारे समाज में लड़कियों को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें पारस पंत ने प्रथम, धर्मा राणा ने द्वितीय और कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos