Lok Sabha Election Voting Phase 1:102 सीट, 16 करोड़ वोटर, 41 हेलिकॉप्टर, 84 ट्रेनें, एक लाख गाड़ियां, जानिए पहले चरण की वोटिंग के लिए की गई है क्या-क्या तैयारियां?

Smriti Nigam
4 Min Read

Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस पहले चरण की वोटिंग में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोट डाले जाएंगे। पहले फेज में 16.63 करोड़ वोटर वोट डालेंगे। इसमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.3 करोड़ वोटर महिलाएं हैं। 35.67 लाख वोटर पहली बार वोट डालेंगे। इसके लिए 1.87 लाख पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं। पहले चरण में 1625 उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे।

new-modern

पहले चरण में इन सीटों पर वोटिंग-

पहले चरण में 21 राज्यों और केद्र शासित प्रदेशों में वोट डाले जा रहे हैं। इसमें तमिलनाडु की 39, राजस्थान की 12, मध्य प्रदेश की 6, बिहार की 4, उत्तर प्रदेश की 8, उत्तराखंड की 5, अरुणाचल प्रदेश की 2 और मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की एक-एक सीटों पर वोटिंग हैं।

आपको बता दे कि पहले चरण की 102 सीटों में से 73 सीटे सामान्य सीटे हैं जबकि अनुसूचित जनजाति के लिए 11 और अनुसूचित जाति के लिए 18 सीटे आरक्षित कर दी गई हैं। इस चरण में अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा की 92 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

दिग्गजों की किस्मत दांव पर-

इस चरण में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर है। इसमें नितिन गडकरी, संजीव बालियान, जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र यादव, अर्जुन राम मेघवाल, किरेन रिजिजू, सर्बानंद सोनोवाल शीमिल हैं। इस चरण में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और अरुणचाल प्रदेश के पूर्व सीएम नबाम तुकी भी मैदान में हैं। पहले चरण में 1625 वोटर हैं। इसमें से 1491 पुरुष और 134 महिला उम्मीदवार हैं।

35.67 लाख नए वोटर-

पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं. इसमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला वोटर हैं। पहली बार वोट डालने वाले वोटर्स की संख्या 35.67 लाख है। इस चरण में युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया है इसमें 20 से 29 साल की आयु वर्ग के 3.51 करोड़ वोटर है। इसमें 11371 थर्ड जेंडर वोटर भी है। 85 लाख से अधिक उम्र के 14.14 लाख वोटर है जबकि 13.89 लाख दिव्यांग वोटर है।

पहले चरण के लिए विशेष तैयारी-

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान सुरक्षा कर्मियों को लाने ले जाने के लिए 41 हेलीकॉप्टर 84 विशेष श्रेणी और करीब एक लाख गाड़ियां लगाई गई है। मतदान शांतिपूर्ण हो इसके लिए केंद्रीय बलों की तैनाती भी की गई है। सभी मतदान केंद्र पर माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती के साथ 50 फीसदी से अधिक मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था है।

5000 पोलिंग बूथों की जिम्मेदारी महिलाओं के पास-

5000 से अधिक मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिलाओं के जिम्मे है। इसमें सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं हैं। जबकि 1000 से अधिक मतदान केंद्रों का प्रबंधन दिव्यांग व्यक्तिओं के जिम्मे है। आयोग ने 47 हजार अधिकारपत्र जारी किए हैं, ताकि मीडिया वोटिंग की कवरेज कर सके। इंटरेशनल मीडिया को भी सुविधा दी गई है।