shishu-mandir

बीजेपी अपने ही कार्यकर्ताओं को रेवड़ियों की तरह बांट रही पुरस्कार- लता तिवारी

Newsdesk Uttranews
3 Min Read


अल्मोड़ा, 9 अगस्त 2021

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा कांंग्रेस महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी शासित उत्तराखण्ड राज्य सरकार पर अपने ही कार्यकर्ताओं को रे​वड़ियों की तरह पुरस्कार बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि सरकार ने इससे गलत पंरपंरा का जन्म दिया है। 

saraswati-bal-vidya-niketan

कांग्रेस नेत्री लता तिवारी ने कहा कि शासनादेश के अनुसार यह पुरस्कार कुछ क्षेत्रों में विपरीत परिस्थितियों में विशिष्ठता हासिल करने वाली युवतियों, महिलाओं को दिए जाने थे और विशिष्ट उपलब्धियों का सुपष्ट अभिलेखी करण होना चाहिए और किसी अधिकारी ने इनका प्रमाणीकरण भी होना चाहिए। 

कहा कि लेकिन इस साल के पुरस्कारों की सूची देखने पर पता चलता है कि इन नियमों के बजाय भाजपा की सदस्यता सूची को देखकर यह पुरस्कार दिये गये है। कहा कि जहां पुरुस्कारों में सम्मलित वन्दना कटारिया इस पुरुस्कार का मान बढ़ा रही है, उनके नाम और उनकी उपलब्धियों को किसी प्रमाण की आवश्यकता नही है लेकिन उनके बराबर इस साल का तीलू रौतेली पुरस्कार पाने वाली दर्जन भर युवतियां महिलाएं भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता और पदाधिकारी है।

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो इस पुरस्कार की भावना के अनुसार पुरस्कार पाने वाली अपनी महिला नेताओं के लंबे संघर्ष और विडम्बनाओं से जूझकर उनके द्वारा प्राप्त सफलताओं को प्रदेश की जनता के सामने लाकर सिद्ध करें।

कांग्रेस नेत्री ने अपने बयान में कहा कि पुरस्कार की गाइड लाइन के अनुसार प्रत्येक जनपद से एक पुरस्कार दिया जाना था। इस साल सरकार ने 15 पुरस्कार 5 जनपदों की अपनी पार्टी की कार्यकर्ताओं को बांट दिए जबकि रुद्रप्रयाग जनपद से किसी भी महिला को पुरुस्कार नहीं दिया। 

जबकि रुद्रप्रयाग वह जनपद है जिसमें प्रतिवर्ष दैवीय आपदा की घटनाएं होती रहती है और दर्जनों महिलाओं ने पुरस्कार के नियमों के अर्न्तगत आने वाले महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि किसी पुरस्कार विजेता से कम नहीं है, तंज कसते हुए कहा कि संभवत: इनमें से कोई भाजपा कार्यकर्ता न हो। इसलिए रुद्रप्रयाग जिले को ही पुरस्कार से दूर रखा गया है। 

कहा कि अपने ही हाथों से अपने कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार देकर मुख्यमत्री ने यह सिद्ध दिया कि देश भर में भाजपा ने लोकतांत्रिक संस्थाओं, विश्वविद्यालयों, खेल, कला और संस्कृति के केन्द्रों के बाद अब पुरस्कारों का भी भाजपाई करण कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा सरकार की इस मनोवृत्ति का हर स्तर पर विरोध करते रहेगी।