डॉक्टर ने सुअर की किडनी लगाकर कर दिया कमाल, वरना निकलने वाली थी महिला की जान

Smriti Nigam
1 Min Read

न्यूयॉर्क 24 अप्रैल डॉक्टर ने न्यू जर्सी में एक मरने की कगार पर पहुंची महिला के शरीर में सूअर की किडनी  प्रतिरोपित कर और यांत्रिक तरीके से उसकी धड़कनें चलाकर उसकी जान बचाई है।

new-modern

लिसा पिसानो के दिल और गुर्दे ने काम करना बंद कर दिया था और वह इतनी ज्यादा बीमार हो गई थी कि परंपरागत अंग प्रतिरोपण संभव नहीं हो पा रहा था।

‘एनवाईयू लैंगोन हेल्थ’ चिकित्सा संस्थान के डॉक्टरों ने एक अनोखा तरीका निकाला जिसमें महिला के दिल की धड़कन बनाए रखने के लिए एक यांत्रिक पंप लगाया और कुछ दिन बाद आनुवंशिक रूप से संवर्धित सुअर की एक किडनी प्रतिरोपित की गई। पिछले महीने मैसाचूसेट्स जनरल अस्पताल में उनकी प्रतिरोपण सर्जरी की गई।

बताया जा रहा है कि बुधवार को यह बताया गया है कि पिसानों की सेहत में अब सुधार हो गया है। वह दूसरी महिला हैं जिनके शरीर में सुअर की किडनी लगाई गई है।

पिसानो ने कहा, ”मेरी सारी उम्मीदें खत्म हो गई थीं। मैंने एक कोशिश करके देखी थी।”

TAGGED: ,