महिला को मौत की दहलीज से वापस लाए डॉक्टर , सुअर की किडनी लगाकर बचाई जान

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। यहां मौत की दहलीज से महिला को डॉक्टर वापस खीच लाए। महिला की किडनी रोग के चलते महिला की दोनों किडनी खराब हो चुकी थी। कहीं से भी दूसरी किडनी अरेंज कर पाना मुश्किल हो रहा था।डॉक्टरों ने न्यूजर्सी कर महिला के शरीर में सूअर की किडनी प्रतिरोपित कर और यांत्रिक तरीके से उसकी धड़कनें चलाकर उसकी जान बचाई है।

new-modern

मामले के मुताबिक महिला लिसा पिसानो के दोनो किडनियों ने काम करना बंद कर दिया था और वह इतनी अस्वस्थ हो गई थी कि परंपरागत अंग प्रतिरोपण संभव नहीं था।एनवाईयू लैंगोन हेल्थ’ चिकित्सा संस्थान के डॉक्टरों ने एक नया तरीका ढूंढ निकाला जिसमें महिला के दिल की धड़कन बनाए रखने के लिए एक यांत्रिक पंप लगाया और कुछ दिन बाद आनुवंशिक रूप से संवर्धित सूअर की एक किडनी प्रतिरोपित की गई।

जिससे महिला की जान बच गई।अमेरिका के डॉक्टरों ने असंभव को संभव करके दिखा दिया है। किडनी की बीमारी से पीड़ित महिला की जान सुअर की एक संवर्धित किडनी ट्रांसप्लांट करके बचा ली गई।डॉक्टरों का कहना है कि ह्यूमन किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मैच खोजने में सालों लग सकते हैं, इसलिए कम समय में सुअर की किडनी ट्रांसप्लांट करने पर विचार किया गया। उन्होंने कहा कि महिला के शरीर में दो सप्ताह के बाद भी ऐसे कोई लक्षण दिखाई नहीं दिए, जिसमें बॉडी ट्रांसप्लांट ऑर्गन को स्वीकार नहीं कर रही है।