Chanakya Niti: जानिए आचार्य चाणक्य के अनुसार कैसे लोग भोगते हैं नरक का दुख, ऐसे लोगों के पास जीवन भर बनी रहती है पैसों की कमी

Smriti Nigam
3 Min Read

Acharya Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां हर कोई जानता है और उनकी नीति पर चलने वाला इंसान सफलता की राह पर भी चल पड़ता है। ऐसे में इनकी नीतियों को अपनाने वाला इंसान हमेशा बुरी आदतों से बच जाता है। आचार्य चाणक्य के नीति के अनुसार आज हम उन व्यक्तियों के बारे में जानेंगे जिनकी बुरी आदतों की वजह से वह नरक का दुख भोगते हैं और उसके बाद धरती पर जन्म लेते हैं।

Chanakya Niti Tips: भारत के इतिहास के बारे में बात करें तो आचार्य चाणक्य एक महत्वपूर्ण व्यक्ति माने जाते हैं। उन्होंने भारतीय साम्राज्य को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है। आचार्य चाणक्य को कौटिल्य और विष्णु दत्त के नाम से भी जाना जाता है। आचार्य चाणक्य मौर्य समाज चंद्रगुप्त मौर्य के विश्वासी सलाहकार मंत्री भी माने जाते हैं।

चाणक्य ने अपने शास्त्रीय ग्रंथों के जरिए जीवन के कई महत्वपूर्ण सिद्धांतों को बखूबी तरीके से समझाया है। आज भी चाणक्य की नीतियों को लोग फॉलो कर सफलता हासिल कर रहे हैं। उनका हर उपदेश का अपना एक महत्व है।

new-modern

इन्हीं उपदेशों में से आज जिस बारे में बात करेंगे वह यह है कि कैसे ऐसे व्यक्ति की आदतों से जानें कि उसने नरक दुख भोगकर धरती पर जन्म लिया है। आइए विस्तार में आचार्य चाणक्य नीति में ऐसे व्यक्ति की बुरी आदतों के बारे में जानें।

आचार्य चाणक्य द्वारा करें गुण और अवगुण की पहचान

आचार्य चाणक्य की नीति में व्यक्ति के गुण और अवगुणों के बारे में विशेष तौर पर ध्यान दिया गया है। दरअसल आचार्य के अनुसार कई व्यक्ति दुख भोगकर धरती पर जन्म लेते हैं।

गुणी व्यक्ति की ऐसे करें पहचान

वही आचार्य चाणक्य की नीति शास्त्र के अनुसार शास्त्रीय अध्याय के 16 श्लोक में यह कहा गया है कि स्वर्ग का सुख भोगकर धरती पर जन्म लेने वाले व्यक्ति की पहचान इन गुणो से की जा सकती है।

स्वर्ग से जन्में लोगों के गुण

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग स्वर्ग का सुख भोगकर धरती पर जन्म लेते हैं उनकी वाणी मधुर होती है, ऐसे लोग दान पुण्य को करना अपना धर्म समझते हैं। ऐसे लोग भगवान की उपासना और आराधना भी करते हैं और ब्राह्मणों को दान देने पर यकीन करते हैं।

अवगुणी व्यक्ति की ऐसे करें पहचान

वहीं अगर दूसरी तरफ देखा जाए तो नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्म में लोगों की पहचान उनके अवगुणों से की जा सकती है  जैसे उनकी वाणी कड़वी होती है, ऐसे लोग नीच संगति में रहना पसंद करते हैं, यह या तो निर्धन होते हैं या फिर परिवार या दोस्तों के साथ उनकी एकदम नहीं बनती है और यह लोग हमेशा दुखी भी रहते हैं।

TAGGED: