केदारनाथ पहुंची मुख्य सचिव राधा रतूड़ी , विकास कार्यों का लिया जायजा

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गुरुवार को केदारनाथ धाम पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों की रफ्तार बढ़ाते हुए 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले सभी अनिवार्य कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

केदारनाथ भ्रमण पर पहुंची मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी एवं लोनिवि के अधिकारियों से वर्तमान में गतिमान पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी ली। जिसके बाद मंदाकिनी- सरस्वती घाट, गेस्ट हाउस, अस्पताल, अस्था पथ, केदारनाथ मंदिर परिसर सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया। साथ ही डेडलाइन से पहले सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।अस्था पथ एवं वाटर एटीएम सहित अन्य अनिवार्य कार्यों पर अतिरिक्त लेबर लगाने के लिए कहा गया।

ताकि श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो। इसके साथ ही जिलाधिकारी को अधिक संसाधनों का प्रयोग करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए गोल चबूतरे से मंदिर परिसर तक कॉरिडोर का कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।