जंगलों को आग से बचाने सभी से आगे आने का आह्वान,बोले ग्रामीण हमारे जंगल हम ही बचाएंगे

uttra uttra
3 Min Read

new-modern

Call on everyone to come forward to save forests from fire, villagers said, only we will save our forests

महिलाओं से जंगलों को आग से बचाने हेतु ओण जलाने की कार्रवाई 31 मार्च से पहले पूरी कर ने का अनुरोध किया जंगल के दोस्त प्रताप सिंह ने जंगलों को आग से सुरक्षित रखने का आश्वासन देते जंगल हमारे हैं -हमको ही बचाने हैं का नारा बुलंद किया।

अल्मोड़ा,07 मार्च 2024—save forests from fire कोसी नदी के मुख्य रिचार्ज जोन स्याही देवी शीतलाखेत आरक्षित वन क्षेत्र के जंगलों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए चल रहे अभियान की एक बैठक जूड़ में आयोजित की गई।

बैठक में सभी से जंगलों को आग से बचाने आगे आने का आह्वान किया गया। वर्ष 2003-4 से चलाये जा रहे जंगल बचाओ -जीवन बचाओ अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, देहरादून ( यूकोस्ट),ग्रामोद्योग विकास संस्थान तथा जंगल के दोस्त समूह के संयुक्त तत्वाधान में यह बैठक हाईस्कूल जूड़ में आयोजित की गई।

save forests from fire
save forests from fire


बैठक में रोन,डाल, डोबा, जूड़, कफून, रेंगल, पतलिया, सेन्ज आदि गांवों की महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, वन कर्मियों और जंगल बचाओ-जीवन बचाओ अभियान से जुड़े लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जूड़ के ग्राम प्रधान भगवत सिंह द्वारा की गयी संचालन गोपाल गुरुरानी और नरेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।


जंगल के दोस्त समूह के संरक्षक आरडी जोशी ने जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती का सामना करने के लिए जंगलों को आग और नुकसान से सुरक्षित रखने हेतु सभी का आह्वान किया। वन दरोगा देवेंद्र प्रसाद ने ग्रामीणों के सहयोग से चलाये जा रहे जंगल बचाओ -जीवन बचाओ अभियान को अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायक बताया। स्याही देवी विकास मंच शीतलाखेत से जुडे गणेश पाठक ने कहा कि सूखते गाड़, गधेरों, नौले, धारों को बचाने,नष्ट होती जैव विविधता संरक्षित करने और निरंतर बढ़ रहे मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने के लिए जंगलों को आग और नुकसान से बचाना हर नागरिक का कर्तव्य है। वन बीट अधिकारी रणजीत सिंह ने महिलाओं से जंगलों को आग से बचाने हेतु ओण जलाने की कार्रवाई 31 मार्च से पहले पूरी कर ने का अनुरोध किया जंगल के दोस्त प्रताप सिंह ने जंगलों को आग से सुरक्षित रखने का आश्वासन देते जंगल हमारे हैं -हमको ही बचाने हैं का नारा बुलंद किया।
बैठक में सचल उद्यान दल, शीतलाखेत द्वारा फलदार पौधों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में प्रेमा तिवारी, माधवी देवी, गीता कांडपाल, पुष्पा तिवारी, हेमा तिवारी, कमला तिवारी, राधा बिष्ट, जानकी बिष्ट,कमला लटवाल, शोभा तिवारी,आशा कनवाल, इन्द्रा देवी, शान्ति देवी, पुष्पा चौहान, देवूली देवी, भगवती देवी, विमला देवी, भवानी देवी, हेमा देवी, सुनीता देवी, भगवती देवी, कुंती देवी, दीपा देवी, भावना देवी, कमला देवी, जमुना देवी, पार्वती देवी उमा देवी आनंद लाल, श्याम कुमार, तारा सिंह,पान सिंह, कुंवर सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।