shishu-mandir

शुरु हो रही है पशु गणना ,घर घर जाकर पशुधन की गणना करेंगे संगणक इस तारीख से शुरू होगी पशुगणना

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

अल्मोड़ा: एक साल देरी से ही सही भारत सरकार के निर्देशानुसार पशुगणना की तारीख तय हो चुकी है| अल्मोड़ा में भी संगणक रविवार  25 नवम्बर से पशुओं की गणना करेंगे| घरेलु पशुओ, गौवंश की नश्लो, महिषवंश, घोड़े, खच्चर, कुत्ते, बकरी, भेड़ और अन्य सभी प्रकार के पालतु पशुओं के साथ ही आवारा विचरण करने वाले पशुओॉ की गणना भी इस कार्यक्रम के तहत की जाएगी| अगले तीन महिने तक यह कार्यक्रं चलेगा| पशुपालन  विभाग ने इस बार पशु गणना के लिए 60 टीमें बनायी हैं जिसे 12 जोन में बांटा गया हैं. मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर पशुओं की गणना करेंगे जिससे सही आंकडें सामने आ सके।

मालूम हो कि पशुगणना हल पांच साल में की जाती है यह कार्यक्रम भी जनगणना की तरह ही अक राष्ट्रीय कार्यक्रम है इसके बाद जिले, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर मौजूद पशुधन की सटीक जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जाता है इसी के अनुरूप सरकार पशुधन विकास को लेकर नीतियां बनाती है| जनगणना जिस प्रकार 10 वर्षों में होती है पशुगणना के लिए पांच वर्ष की समय सीमा तय होती है| वर्ष 2012 में पशुगणना हुई थी जिसके बाद 2017 में पशुगणना होनी थी लेकिन इस बार यह गणना कुछ विलंब से हो रही है| वर्तमान में सभी योजनाएं 2012 की पशुगणना के तहत ही हो रहीं हैं| अब नई पशुगणना के बीद पशुधन के सही आंकड़े सरकार के पास पहुंच पाएंगे|