किसानों को दी फसल सुरक्षा और उन्नत खेती की जानकारी

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

किसानों को दी फसल सुरक्षा और उन्नत खेती की जानकारी
बरसात के दौरान खेतों से पानी निकासी की सही व्यवस्था करने को कहा

new-modern

IMG 20180903 WA0130


अल्मोड़ा- कृषि विभाग की ओरसे संचालित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत प चनौदा के ग्राम -छानी ल्वेशाल में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान हरीश राम द्वारा की गई। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर बीडी सिंह , गोपाल दत्त चबडाल , उप परियोजना निदेशक (आत्मा) -अल्मोड़ा, हरीश चंद्र बहेड़ा, न्याय पंचायत प्रभारी (कृषि)- चनौदा आदि अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
हरीश चंद्र बहेड़ा द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही वर्ष 2018-19 हेतु “राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना” अंतर्गत चयनित कलस्टर में प्रदर्शन हेतु बोई गई फसल धान वीएल-85 के बारे में बताया गया । कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर बीडी सिंह द्वारा कृषकों को तकनीकी जानकारियां प्रदान की गई साथ ही बासमती धान में लग रहे बकाने रोग के बारे में विस्तार से एवं उससे बचाव की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत प्रदर्शन क्षेत्र में लगे धान वीएल-85 में लग रहे झोंका रोग (ब्लास्ट) के बारे में विस्तार से बताया गया,तथा उसके नियंत्रण हेतु जैव रसायन ट्राइकोडर्मा -5 से 10 मिली / लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव कर दें अथवा फफूंदी नाशक दवा का संस्तुत मात्रा में प्रयोग करने की सलाह कृषकों को दी गई। पहाड़ों में अधिक बरसात होने के कारण खेतों में आवश्यकता से अधिक पानी हो जाने के कारण खेत में जल निकास की उचित व्यवस्था करने हेतु कहा गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के उपरांत क्षेत्र भ्रमण किया गया।

IMG 20180902 WA0370