shishu-mandir

Good News: हरेला पर्व (Harela festival) पर हर साल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, सीएम ने दी स्वीकृति

UTTRA NEWS DESK
3 Min Read

16 जुलाई को हरेला पर्व (Harela festival) पर पूरे राज्य में किया जाएगा व्यापक पौधारोपण

Screenshot-5

देहरादून। उत्तराखंड के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला पर्व (Harela festival) पर अब हर वर्ष सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरेला पर्व को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की स्वीकृति दी है।

new-modern
gyan-vigyan
dharna

इस वर्ष 23 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित मंथन कार्यक्रम में सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हरेला पर्व (Harela festival) पर पूरे राज्य में एक ही दिन में व्यापक पौधारोपण किए जाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए हरेला पर्व पर निर्बन्धित अवकाश को सार्वजनिक अवकाश मे परिवर्तित किए जाने का निर्णय लिया गया था। अब हर साल हरेला पर्व (Harela festival) पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हरेला पर्व पर 16 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर स्वीकृति दी है। पूर्व में इसे निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला पर्व (Harela festival) हमें प्रकृति और पर्यावरण से जोड़ता है। पर्यावरण का संरक्षण उत्तराखण्ड की संस्कृति में रहा है। हरेला पर्व (Harela festival) को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने से लोग हरेला पर पौधारोपण में भागीदारी कर सकेंगे। सभी मिलकर हरियाली का उत्सव हरेला उत्साह से मनाएंगे।

dharna

बताते चले कि उत्तराखंड में लोकपर्व के रूप में मनाये जाने वाले हरेला व ईगास पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग लंबे समय से यहां के लोगों द्वारा की जा रही थी। हरेला कुमाउं क्षेत्र में लोकपर्व के रूप में मनाये जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है जबकि ईगास गढ़वाल का लोकपर्व है।

dharna

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939, 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे|
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें| click to like facebook page
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos
उत्तरा न्यूज के टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन करें
https://t.me/s/uttranews1