आम आदमी पार्टी (AAP) की अल्मोड़ा में प्रेस वार्ता : पूरे दमखम के साथ 2022 में ताकत दिखाने का किया दावा

Newsdesk Uttranews
5 Min Read

new-modern

अल्मोड़ा। दिल्ली विधानसभा में मिली प्रचंड जीत के बाद उत्साहित आम आदमी पार्टी (AAP) अपने संगठन विस्तार में जुट गई है। आज यहां अल्मोड़ा में आप (AAP) के प्रदेश संयोजक एसएस कलेर ने प्रेस वार्ता में दावा किया कि दिल्ली की तरह उत्तराखण्ड में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। श्री कलेर ने कहा कि लगातार तीन बार आम आदर्मी पार्टी (AAP) की सरकार पर दिल्ली की जनता ने भरोसा जताया और आम आदमी पार्टी (AAP) ने यह दिखाया कि जनता से जुड़े मुद्दों पर ​यदि काम किया जाये तो चुनाव जीता जा सकता है। कहा कि 2022 के चुनावों में आम आदर्मी पार्टी (AAP) तीसरे विकल्प के रूप में चुनाव लड़ेगी।

श्री कलेर ने कहा कि राष्ट्र निर्माण राष्ट्रवाद का एक अभिन्न अंग है और पारं​परिक रूप से राष्ट्रवाद की व्याख्या सांझी सांस्कृतिक ,धार्मिक और भाषाई एकरूपता तक निहित है। और ​अरविंद केजरीवाल ने अच्छी शिक्षा और अच्छे स्वास्थ्य की व्यवस्था को अनिवार्य मानते हुए दिल्ली के विकास के मॉडल को राष्ट्र निर्माण के रूप में प्रस्तुत किया है। कहा कि देश के हर राज्य में दिल्ली मॉडल को लागू किये जाने की जरूरत है। कहा कि दिल्ली की तरह उत्तराखण्ड में भी आम आदमी पार्टी (AAP) शिक्षा, स्वास्थ्य और गुड गवर्नेस को लेकर चुनाव लड़ेगी।

aap

माल रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री कलेर ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ने के लिये एक मोबाइल नंबर जारी किया है। उन्होने लोगो से मोबाइल नंबर 9871010101 पर कॉल करके आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ने की अपील भी की।

dharna

श्री कलेर ने कहा कि आज पूरे देश में ही नही बल्कि अमेरिका में तक दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था की चर्चा है। और बीते दिनों अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने तक दिल्ली के स्कूलोें में जाकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि इसी तरह दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिकों में ओपीडी से लेकर 200 प्रकार के पैथोलोजी टेस्ट फ्री है और गंभीर रोग से ग्रस्त होने पर भी दिल्ली सरकार नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था उपलब्ध करा रही है। कहा कि उत्तराखण्ड की जनता में भाजपा और कांग्रेस से इतर एक तीसरे विकल्प के लिये छटपटाहट दिख रही है और आम आदमी पार्टी (AAP) संगठन विस्तार के बाद यहां के मुद्दों को लेकर संघर्ष की रणनीति बनायेगी। प्रेस वार्ता में डीएस कोटलिया, पवन पाण्डे,दीपक पाण्डे,अखिलेश चन्द्र,भुवन जोशी आदि उनके साथ मौजूद रहे।

dharna

प्रेस वार्ता के बाद आम आदर्मी पार्टी (AAP) के नेताओं ने अल्मोड़ा और बागेश्वर के कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उत्तराखण्ड में चल रहे पार्टी के सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर मंथन किया। बैठक में विधानसभा और बूथवार पार्टी के ढांचे को तैयार करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में एनएलसाह, संजय पाण्डे, वैभव जोशी, सिद्वार्थ जोशी, दीपक लोहनी, चन्द्र प्रकाश पुनेड़ा,नवीन चन्द्र, सदीर्दुर रहमान, मनोज गुप्ता, देव सिंह टंगड़िया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुद्दों का पता नही : ऐसे में कैसे बनेगा संगठन

पत्रकारों के सवालों पर जूझते नजर आये आप (AAP) के नेता

अल्मोड़ा। प्रेस वार्ता में पूछे गये कई सवालों पर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता असहज नजर आये। पत्रकारों ने उनसे एनआरसी, आरक्षण जैसे मुद्दों पर पार्टी की राय जाननी चाही तो आप नेताओं से सवाल का जबाब देते नही बना। कहा कि इस बारे में केन्दीय नेतृत्व की जो राय है वही उनकी भी राय है। उत्तराखण्ड की जल, जंगल, जमीन पर जनता के हकों जैसे सवाल भी आप नेताओं की प्रेस वार्ता में नही दिखे। गैरसैंण राजधानी के सवाल पर आम आदर्मी पार्टी के नेताओं का जबाब था कि वो इस मुद्दे पर जनता के साथ है। लेकिन साथ ही गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग पर चुप्पी भी सांधते दिखे।

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939, 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे|

आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें| click to like facebook page

यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos

उत्तरा न्यूज के टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन करें

https://t.me/s/uttranews1