shishu-mandir

क्या आपको पता है कि बिंदी ना सिर्फ हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाती है बल्कि सेहत का भी रखती हैं ख्याल जानिए कैसे

उत्तरा न्यूज टीम
3 Min Read

क्या आपको पता है कि बिंदी ना सिर्फ हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाती है बल्कि सेहत का भी ख्याल रखती हैं। आखिर कैसे एक छोटी सी बिंदी हमारी सेहत का ध्यान रख सकती है? कैसे एक छोटी सी बिंदी मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखती है।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

लड़कियां अक्सर अपनी दोनों भौहों के बीच बिंदी लगाती हैं। हमारी भौहों के बीच का बिंदु हमारे माथे पर वह बिंदु होता है। जहां हमारे body की प्रमुख नसें मिलती हैं। शायद आप जानते भी हो कि इस बिंदु को छठे और सबसे important चक्र की स्थिति के रूप में भी जाना जाता है। जिसे ‘आज्ञा च्रक’ कहते हैं।

बिंदी लगाने से मिलेगी सिरदर्द से राहत
ऐसा माना जाता हैं कि जब हम दोनों भौहो के बीच बिंदी लगाते है, तो इससे शांत रहने और चिंता दूर करने में भी मदद मिलती है। दरअसल माथे पर बिंदी लगाने से सिरदर्द से राहत मिल जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि भौहों के बीच लगी बिंदी माथे के बीच में acupressure देती है और इस ‌बिंदु से नसें व रक्त कोशिकाएं सक्रिय होती हैं, जिससे सिरदर्द से तुरंत राहत मिल जाती है।

बिंदी लगाने की शुरुआत क्यों हुई?
बता दें कि माथे पर बिंदी लगाने की शुरुआत इसलिए हुई थी क्योंकि भौंहों के बीच का बिंदु चिंता और तनाव को दूर करता है। इस बिंदु पर बिंदी लगाने से मांसपेशियों और तंत्रिकाओं को आराम मिलता है, जिससे आपके पूरे body में एक शांत प्रभाव पड़ता है। माथे के बीच में बिंदी लगाने से कान के अंदर की muscles strong होती है और ये कान को स्वस्थ रखने के साथ-साथ सुनने की शक्ति को बढ़ा देती है।

अनिद्रा को दूर करने में प्रभावी
यदि आपको नींद ना आने की परेशानी हैं तो आप बिंदी लगाना शुरू कर दीजिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस बिंदु पर आप बिंदी लगाती हैं, वह अनिद्रा को दूर करने में बहुत प्रभावी होता है। यह न केवल आपके दिमाग को शांत करता है। इसके साथ-साथ आपके चेहरे, गर्दन, पीठ और ऊपरी शरीर की मांसपेशियों को आराम देने में भी help करता है।