Almora: चौखुटिया के छानी गांव में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा(Bhagwat katha)

editor1
1 Min Read

bhagwat katha in chhani choukhutiya

अल्मोड़ा, 07 जून 2022- चौखुटिया के छानी गांव में भागवत कथा(Bhagwat katha) की शुरुआत बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई।


श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा के शुभारम्भ के दिन सुबह पंचांग पूजन,व देवताओं के आह्वान के साथ ही संगीतमयी भागवत कथा प्रारंभ की गई।


वेदव्यास पद पर विराजमान आचार्य दुर्गादत गुणवंत ने पहले ‌दिन भागवत माहात्म्य आत्मदेव ब्राह्मण की कथा सहित परीक्षित को श्रृंगी ऋषि का श्राप सहित कई मनोहर प्रसंगों ने भक्तों का मन मोह लिया।

Bhagwat katha
Bhagwat katha


यह Bhagwat katha
मासी चौखुटिया मार्ग में स्थित छानी गांव में हो रही है।मुख्य यजमान महेश चंद्र जोशी ने सभी जनता जनार्दन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथामृत का लाभ लेकर जीवन धन्य करने के लिए कहा।इस अवसर पर उप व्यास देवकीनन्दन पांडे, गोलू पांडे, विनोद जोशी ,सौरभ पांडे द्वारा वैदिक कर्मकाण्ड के साथ कथा आयोजन में सहयोग दिया जा रहा है।