shishu-mandir

Almora- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ अभद्रता व मारपीट की शिकायत दर्ज

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Cabinet Minister Rekha Arya
Screenshot-5


अल्मोड़ा, 21नवंबर 2021

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

अल्मोड़ा (Almora) सोमेश्वर की विधायक व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ अभद्रता व उनके सुरक्षा स्कोर्ट को रोकने की शिकायत राजस्व पुलिस में दर्ज कराई गई है। राजस्व पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

अल्मोड़ा में सड़क हादसा(Road accident), पहली बार कार्यग्रहण करने जा रही शिक्षका की सड़क दुघर्टना में मौत

अब तक मिली जानकारी के अनुसार मंत्री के सुरक्षा अधिकारी की ओर से मामला भी दर्ज कराया है। जिसमें 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला अल्मोड़ा के सोमेश्वर विस क्षेत्र के पत्थरकोट का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार को हवालबाग विकासखंड के पत्थरकोट गांव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य एक विवाह समारोह से वापस लौट रही थीं, तभी 10 से 12 लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। गाली गलौज और शोर शराबे के बीच वाहनों में आए लोगों ने उनके सुरक्षा स्कोर्ट को रोकने की कोशिश भी की। हालांकि इस बीच वाहनों में रेखा थी या किस वाहन में थी यह पुष्टि नहीं हुई है

Almora- खाना बना रही गर्भवती झुलसी,बचाने आया पति भी आग की चपेट में


शिकायत के अनुसार उनके काफिले की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर कैबिनेट मंत्री का रास्ता रोका गया। आरोप लगाया गया है कि इस दौरान लोगों ने कैबिनेट मंत्री के साथ अभद्रता की और गाली गलौज भी की। साथ ही मौके पर कैबिनेट मंत्री के साथ मौजूद लोगों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई है। राजस्व उपनिरीक्षक कृष्णा सिंह स्यालकोटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारने की धमकी,मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Almora- सोमेश्वर विधानसभा की मुख्यमंत्री की घोषणाओं की मंत्री रेखा आर्या ने की समीक्षा

घटना के बाद कैबिनेट मंत्री के सुरक्षा अधिकारी की ओर से राजस्व पुलिस में इस मामले को लेकर के एक मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक गाली-गलौज और अभद्रता करने वाले लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। मंत्री रेखा आर्या से इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक संपर्क नहीं हो पाया।