कर्नाटक में दिव्यांग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म (लीड-1)

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

[ad_1]

2fc3ea314403a9275b299b2ad535b753हावेरी, 1 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक से काफी दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। दरअसल कर्नाटक के हावेरी जिले से दिव्यांग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, इस बात की जानकारी पुलिस के सूत्रों से मिली है।

ये घटना हनागल शहर के पास एक गांव की है।

पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तलाश शुरू कर दी है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान परशुराम मदीवलारा के रूप में हुई है, और दूसरा आरोपी यशवंत फरार है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

आदुर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है वहीं इस मामले में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है।

–आईएएनएस

पीटी/एएनएम

[ad_2]

Source link