Almora:सहायक परियोजना निदेशक चन्द्रा फर्त्याल ने लिया महिला स्वयं सहायता समूहों(women self help groups) की प्रगति का जायजा

editor1
1 Min Read

new-modern

Assistant Project Director took stock of the progress of women self help groups

अल्मोड़ा, 21 मई 2022- सहायक परियोजना निदेशक चन्द्रा फर्त्याल ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पनेर और बीना में बने स्वयं सहायता समूहों(women self help groups) का निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया।

women self help groups
women self help groups


यहां महिला स्वयं सहायता समूहों (women self help groups)द्वारा गुलाब की खेती की जा रही है।
इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को व्यवसायिक खेती की जानकारी दी,और आजीविका संवर्द्धन को चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान की।


उन्होंने कहा कि कैप और मनरेगा योजना ‌से भविष्य में महिलाओं के women self help groups को भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के बारे में भी महिलाओं को बताया।


इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी अनूप सिंह, विजय बगौला, गोविंद डसीला आदि मौजूद थे।