शर्मनाक: चलती कार में लड़की के साथ गैंगरेप, दरोगा भर्ती की परीक्षा से लौट रही थी लड़की

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

new-modern

महिलाओं के साथ लगातार दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही है। आज कल सड़कों पर आते जाते भी लड़कियां सुरक्षित नही है, लड़कियों के साथ आते जाते बलात्कार की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। ऐसा ही एक मामला यूपी से सामने आया है। जहां दरिंदों ने गैंगरेप कर अपनी हैवानियत का परिचय दिया है।

Dehradun Breaking : फिर लौटा lockdown, इन इलाकों में लगायी गयी पाबंदिया

Uttarakhand : ग्राम प्रधानों को मिलेंगे 10 हजार तो जिप अध्यक्ष को मिलेगा राज्यमंत्री का दर्जा, सीएम धामी ने की यह घोषणा

चलती कार में युवती संग बलात्कार

उत्तर प्रदेश में मथुरा के कोसीकला थाने के इलाके में चलती कार में दरिंदों ने एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि युवती मंगलवार को आगरा में चल रही पुलिस दरोगा भर्ती की परीक्षा देकर वापस लौट रही थी। युवती को कोसीकला वापस जाने के लिए शाम के समय में कोई वाहन नहीं मिल रहा था, इसलिए वह एक कार में बैठ गई। उस कार में पहले से तीन चार युवक मौजूद थे।


अभी अभी
देश

बड़ी खबर : CBSE बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आया बड़ा अपडेट, ये नियम मानने होंगें जरूरी

युवती के अनुसार जैसे ही कार दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर पहुंची तो लड़कों ने उसके साथ छेड़छाड़ करना प्रारंभ कर दिया और जब लड़की के द्वारा उनका विरोध किया गया तो उनके द्वारा उस लड़की के साथ मारपीट भी की।

हाइवे के किनारे लड़की को फेंककर भागे युवक

आरोपियों ने उस लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मारपीट करने के बाद उसे हाईवे के किनारे सुनसान जगह पर छोड़ गए। जब वहां से गुजर रहे लोगों ने उस घायल लड़की को देखा तो उसके परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद उसके परिजन वहां पहुंचे और लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पूरी घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद अब पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

बड़ी खबर : उत्तराखंड में यहां corona का कहर, 11 अधिकारी कोरोना संक्रमित