1 December से पड़ सकता है आपकी जेब पर असर, होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, पढ़िए पूरी खबर

Newsdesk Uttranews
4 Min Read

new-modern

November का महीना खत्म होने में अब 4 दिन बाकी हैं। साल का आखिरी महीना December शुरू होते ही कई बदलाव देखने को मिलेंगे, जो आपकी जेब पर बोझ बढ़ा सकते हैं। जहां एक ओर SBI अपने उपयोगकर्ताओं को झटका देने वाला है, तो दूसरी ओर 1 December से LPG cylinder के दामों में भी बदलाव हो सकता है। हर नए महीने के साथ ही कुछ नए rule भी लागू होते हैं। हम बता रहे हैं कि इस बार लोगों की जेब पर क्या असर होने वाला है।

SBI credit card का इस्तेमाल होगा महंगा

SBI credit card का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए ये महीना खर्च बढ़ाने वाला होगा। दरअसल 1 December से SBI के credit card से EMI पर खरीदारी करना महंगा होने जा रहा है। SBI card पर फिलहाल सिर्फ ब्याज वसूला जाता है। मगर अब से processing fee भी ली जाएगी। इससे SBI credit card use करने वालों को अधिक charge देना होगा।

नए rule के जरिए credit card से खरीदारी करने के बाद EMI विकल्प के तहत भुगतान करने पर आपको हर खरीदार पर 99 रुपए अतिरिक्त शुल्क अलग से देना होगा। यह process charge होगा। सबसे पहले SBI ने ही इसकी शुरुआत की है।

Gas cylinder के दामों में बदलाव संभव

गौरतलब है कि हर महीने की पहली तारीख को commercial और रसोई gas cylinder के नए दाम जारी किए जाते हैं। Companies LPG के दामों की समीक्षा के बाद इनमें महीने की शुरुआत में बदलाव करती हैं। बता दें कि समीक्षा के बाद संभावना रहती है कि Cylinder के दाम बढ़ेंगे या घटेंगे। ऐसे में आम जनता भी 1 तारीख का बेसब्री से इंतजार करती है। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि LPG gas cylinder के दाम यथावत रहते हैं।

एनएफएच सर्वे(NFH Survey—5):: उत्तराखंड में नवजात मृत्यु दर के आंकड़े चिंताजनक

Home loan हो जाएगा महंगा, छूट होगी खत्म

अपने घर का सपना संजोए ऐसे लोग जो LIC housing से home loan लेकर अपना यह सपना पूरा करना चाहते हैं उनके लिए बुरी खबर है। 30 November के बाद 1 December से होम लोन महंगा हो जाएगा। दरअसल, त्योहारी season के दौरान अधिकतर बैंकों ने home loan पर offer की पेशकश की थी। इस offer के तहत कम ब्याज दर और शून्य processing fee जैसे benifit शामिल हैं। इनमें शामिल finance company LIC housing finance का offer 30 November को खत्म हो जाएगा। हालांकि, कई बैंकों का यह offer 31 December तक जारी रहेगा।

बेहद तेजी से फैलने वाला है Coronavirus का नया वेरिएंट ,Who ने जारी की चेतावनी

UAAN से आधार link न कराया तो घाटा

30 नवबंर UAAN खाते को आधार से link करने के लिए आखिरी तिथि है। इस संबंध में आयी reports की मानें तो इसे बढ़ाकर 30 November किया गया था, जिसके 1 December से और आगे बढ़ने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में अपने UAAN को आधार से जल्द link करा लें, नहीं तो आपके पीएफ खाते का पैसा रुक सकता है।