shishu-mandir

बेहद तेजी से फैलने वाला है Coronavirus का नया वेरिएंट ,Who ने जारी की चेतावनी

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) की सलाहकार समिति ने अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट को बेहद तेजी से फैलने वाला वेरिएंट बताया हैं।
इसका नामकरण ग्रीक वर्णमाला के तहत ‘ओमीक्रॉन’ (Omicron) दिया है।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

बीते शुक्रवार को की गई who ने यह घोषणा की।गौरतलब है कि विगत कुछ महीनो से वायरस के नए प्रकार का वर्गीकरण किया जा रहा है,इससे पहले इसी वर्गीकरण के आधार पर कोरोनावायरस के डेल्टा वैरियंट का नाम भी रखा गया।

एनआईसीडी के कार्यवाहक कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर एड्रियन प्यूरेन ने बीते शुक्रवार को बताया कि दक्षिण अफ्रीका में एक नए वेरिएंट का पता लगा है,कहा कि इसके आंकड़े अभी सीमित हैं, और विशेषज्ञ नए वेरिएंट की जानकारी के लिए coronavirus के निगरानी के तंत्र के साथ लगातार काम कर रहे हैं।

इंपीरियल कॉलेज लंदन के विषाणु विज्ञानी डॉ टॉम पीकॉक ने ट्विटर हैंडल में वायरस के नए वेरिएंट (बी.1.1.529) के बारे में बताया था,।नया वेरिएंट के सामने आने के बाद
दक्षिण अफ्रीका में एक बार फिर प्रतिबंधों को बढ़ाये जाने की उम्मीद जताई जा रही हैं। वही नए वेरिएंट के सामने आने के बाद अमेरिका कोविड-19 के वेरिएंट के चलते दक्षिण अफ्रीका और सात अन्य अफ्रीकी देशों के गैर-अमेरिकी नागरिकों की यात्रा पर पाबंदी लगाने का ऐलान किया है। सोमवार से यह पाबंदी लागू हो जाएगी।

तेजी से फैल रहा coronavirus का नया वेरियंट

दक्षिण अफ्रीका के सेंटर फॉर एपिडेमिक रिस्पांस एंड इनोवेशन के निदेशक प्रोफेसर ट्यूलियो डी ओलिवेरा ने इसे काफी अलग तरह का म्यूटेंट बताया।कहा कि यह तेजी से फैल रहा है । ओलिवेरा ने कहा कि इस वेरिएंट के केसेस बहुत तेजी से फैल रहे है,और इसने उन्हें चौंका दिया है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार दक्षिण अफ्रीका में 30 से ज्यादा म्यूटेशन के साथ नया coronavirus वेरिएंट तेजी से फैल रहा है।


दक्षिण अफ्रीका में आये coronavirus के नये वेरिएंट को बेहद खतरनाक बताया जा रहा है। वही इस वेरियंट के सामने आने के बाद दुनिया भर में कई देशों ने कुछ ही घंटों के भीतर दक्षिण अफ्रीका से आने वाले लोगों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद ने एक बयान में 6 अफ्रीकी देशों की उड़ानों पर अस्थाई निलंबन की घोषणा की। उन्होंने इन 6 देशों को रेड लिस्ट में जोड़े जाने की बात कही।