Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Uttarakhand- पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे डीएम व एसपी, मुख्य सचिव ने मांगा स्पष्टीकरण

Uttarakhand- DM and SP did not reach tourism minister Satpal Maharaj program बागेश्वर, 15 जनवरी 2021Uttarakhand– बागेश्वर जनपद भ्रमण पर पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री…

Uttarakhand- DM and SP did not reach tourism minister Satpal Maharaj program

बागेश्वर, 15 जनवरी 2021
Uttarakhand
बागेश्वर जनपद भ्रमण पर पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के कार्यक्रम से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक नदारद रहे। इससे नाराज कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने फोन के माध्यम से इसकी शिकायत मुख्य सचिव से की। मुख्य सचिव ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों को नोटिस भेज मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Almora- राममंदिर में हुई राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान की बैठक, 17 को भंडारा और बाईक रैली का लिया गया निर्णय आयोजित

दरअसल, अपने कुमाऊं भ्रमण कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मंत्री बीते गुरुवार की देर शाम बागेश्वर मुख्यालय पहुंचे। शुक्रवार यानि आज उन्होंने गरूड़ में कई विकास कार्याें का लोकार्पण किया। लेकिन कार्यकम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक नहीं पहुंचे। इस पर कैबिनेट मंत्री महाराज ने खासा नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को प्रोटोकाल का पालन करना चाहिए। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही।

Corona in Uttarakhand- 4 मौतें 209 नए केस

मंत्री सतपाल महाराज ने फोन के माध्यम से इसकी शिकायत मुख्य सचिव से की। मंत्री की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने मामले में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को नोटिस भेजा है और दोनों से स्पष्टीकरण मांगा है। इधर अधिकारियों द्वारा प्रोटोकाल का पालन नहीं करने पर विधायकों ने भी खासा नाराजगी जताई है।

Uttarakhand 3

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/