shishu-mandir

Uttarakhand – कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर उत्तराखण्ड सरकार ने दिये निर्देश

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देर सायं सचिवालय में कैबिनेट बैठक के बाद कोविड -19 ओमीक्रॉन वेरिएंट के बचाव से सम्बन्धित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी प्रभारी मंत्रियों से जनपदों का भ्रमण कर इस सम्बन्ध में स्थिति का जायजा लेने को कहा।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

देवभूमि हुई शर्मशार, 13 साल की बच्ची को खेत में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज


मुख्यमंत्री ने इस संबंध में जनपदों से समीक्षा के बाद 31 दिसम्बर को उच्च स्तरीय बैठक आयोजित किये जाने के भी निर्देश दिये हैं। साथ ही अधिकारियों को इस सम्बन्ध में निरंतर स्थिति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिये हैं।

Pithoragarh- संकट से गुजर रही लोक कथाओं को बचाने की जरूरत


स्वास्थ्य सचिव डा. पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि राज्य में कोविड-19 उपचार के लिए कुल 27186 आइसोलेशन बेड उपलब्ध हैं। राज्य में कुल 13674 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड उपलब्ध है, जिनमें से आवश्यकता पड़ने पर कोविड-19 के उपचार के लिए 6572 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड आरक्षित किये गये हैं।

Uttarakhand : यहां सेल्फी के शौक में बाल बाल बची जान , पैर फिसला और खाई में जा गिरा युवक, एसडीआरएफ ने बामुश्किल किया रेस्क्यू

स्वास्थ्य सचिव डा. पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि राज्य में कुल 2113 आई0सी0यू0 बेड उपलब्ध है, जिनमें से आवश्यकता पड़ने पर कोविड-19 के उपचार हेतु 1655 आई0सी0यू0 बेड आरक्षित किये गये हैं। राज्य में कुल 1451 वेंटिलेटर उपलब्ध है, जिनमें से आवश्यकता पड़ने पर कोविड-19 के उपचार हेतु 1016 वेंटिलेटर आरक्षित किये गये हैं।

बड़ी खबर : सीएम से मिलने के बाद हरक सिंह रावत के तेवर हुए ढीले,देखिए वीडियो


स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि राज्य में कुल 532 एम्बुलेंस उपलब्ध हैं। प्रदेश में कुल 22420 ऑक्सीजन सिलेण्डर, 9828 ऑक्सीजन कॉन्सेनट्रेटर, 71 ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्ट कार्यशील है। इसके अतिरिक्त 17 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापना का कार्य गतिमान हैं।


बैठक में कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, मुख्य सचिव डा. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव अमित नेगी, सचिव शैलेश बगोली, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।