लमगड़ा में खाई में गिरी कार, कांग्रेस जिला सचिव सहित 4 की मौत, 2 घायल

लमगड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बलिया-बैगनिया रोड पर एक अल्टो कार संख्या यूके- 04-जेड-5819 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 4 की मौत हो गई…

road accident in almora scaled

25
26

लमगड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बलिया-बैगनिया रोड पर एक अल्टो कार संख्या यूके- 04-जेड-5819 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 4 की मौत हो गई जबकि 2 घायल हो गए, मृतकों में कांग्रेस जिला सचिव भी शामिल हैं । वाहन में कुल 6 व्यक्ति सवार थे। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एअर लिफ्ट कर हल्द्वानी भेजा गया है।
जानकारी अनुसार दोपहर बाद यह घटना हुई सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक मय पुलिस टीम एवं आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, लमगड़ा पहुंचाया गया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत दोनों घायलों गोपाल सिंह पुत्र खीम सिंह तथा सचिन पुत्र राजेंद्र को बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया उन्हें एअर लिफ्ट कर हल्द्वानी भेजा गया।जबकि चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी व्यक्ति ग्राम विशौद बैगनिया से अपने गांव बलिया लौट रहे थे। दुर्घटना में चार व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि दो व्यक्ति घायल हुए हैं।
मृतकों की शिनाख्त कांग्रेस जिला सचिव राजेन्द्र सिंह बिलवाल पुत्र नारायण सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 40 वर्ष), जगदीश सिंह पुत्र लछम सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 35 वर्ष),लछम सिंह पुत्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 56 वर्ष) तथा पान सिंह पुत्र विशन सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 55 वर्ष), पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है , मृतकों के शवों पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
इधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक शोक सभा कर दिवंगत कांग्रेस नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की है। राजेंद्र बिलवाल के निधन पर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, तारा चन्द्र जोशी, पीताम्बर पांडे, महेंद्र सिंह मेर, दीवान सतवाल, प्रशांत भैंसोड़ा, जिला कांग्रेस महासचिव निर्मल रावत ने गहरा शोक व्यक्त किया।