shishu-mandir

चंडाक मोस्टामानू क्षेत्र में विकसित होगा ट्यूलिप गार्डन

Newsdesk Uttranews
6 Min Read

एक दिवसीय पिथौरागढ़ दौरे पर पहुंचे उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

new-modern
gyan-vigyan


पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में पर्यटकों को आकर्षित्च करने के लिये चडांक मोस्टामानू क्षेत्र में ट्यूलिप गार्डन विकसित किया जायेगा। एक दिवसीय भ्रमण पर आये प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने यह बात कही। उन्होने कहा कि जनपद में चंडाक मोस्टामानू क्षेत्र को पर्यटन गतिविधियों के लिये चिन्हित किया गया है।

saraswati-bal-vidya-niketan


स्टेट प्लेन से पिथौरागढ़ पंहुचने के उपरांत प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मोस्टामानू मंदिर पंहुचकर सर्वप्रथम मोस्टा देवता की पूजा अर्चना की। श्री रावत ने कहा कि राज्य सरकार थर्टीन डिस्ट्रिक्ट थर्टीन डेस्टिनेशन के तहत कार्य कर रही है। इसके तहत प्रत्येक जनपद से एक स्थान का चयन कर वहा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिये योजनाबद्व तरीके से कार्य किया जायेगा।

https://uttranews.com/2018/12/09/shishu-sadan-ki-bchchi-spen-me-palegi/

उन्होने चंडाक क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। मोस्टामानू में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाए जाने के लिए सरकार द्वारा 13 जनपदों में से हर ​जनपद से एक स्थान का चयन किया गया हैं। और उन स्थानों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है।

श्री रावत ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि में से पिथौरागढ़ का सुनहरा भविष्य है। कार्ययोजना के बारे में बताते हुए उन्होने कहा कि चंडाक मोस्टामानू क्षेत्र में प्रारंभिक तौर पर एक विश्व स्तरीय ट्यूलिप गार्डन तैयार कियाा जा रहा है। और प्रारम्भिक तौर पर इसके लिये 50 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। और शीघ्र ही अतिरिक्त धनराशि भी आवंटित की जाएगी। उन्होने पिथौरागढ़ की प्राकृतिक सुंदरता को अद्वितीय बताया।

https://uttranews.com/2019/04/29/no-drink-in-merrage/


इससे पूर्व प्रभागीय वनाधिकारी विनय कुमार भार्गव ने तेरह डेस्टिनेशन के अंतर्गत चयनित चंडाक मोस्टामानू क्षेत्र को इको पार्क के रूप में विकसित किए जाने हेतु प्रस्तावित कार्यो के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी मुख्यमंत्री को दी ।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाए जाने हेतु 400 हैक्टेयर भूमि में जल संरक्षण ईको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जा रहा है।क्षेत्र में 50 हेक्टेयर मै ट्यूलिप गार्डन तैयार किया जाएगा।इसके अतिरिक्त अन्य प्रजाति के फूल भी विकसित किए जाएंगे।इस हेतु मृदा परीक्षण भी कर लिया गया है। पार्क में 40 प्रजाति के ट्यूलिप के फूल लगाए जाएंगे।

https://uttranews.com/2018/12/18/ab-karaye-teashirt-bag-aadi-me-printing/

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्यूलिप गार्डन ऐसा तैयार हो जो विश्व स्तरीय हो ताकि अधिक से अधिक देशी विदेशी पर्यटक यहां आए। प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन विकास हेतु कराये जाने वाले कार्यो में स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराया जाये। और गार्डन तैयार होने के उपरांत स्थानीय लोगों को स्थायी रोजगार मुहैय्या कराने के साथ ही इस कार्य के संबंध में क्षेत्र वासियों से भी वार्ता अवश्य करने की बात भी मुख्यमंत्री ने की। वनाधिकारी ने अवगत कराया कि ट्यूलिप गार्डन को विकसित करने में लगभग 10 माह तक लगेंगे।श्री भार्गव ने माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि डेस्टिनेशन क्षेत्र में बर्ड वाचिंग की भी अपार संभावनाएं हैं।

https://uttranews.com/2019/04/21/sumit-ke-anokhe-sadi-dehradun/


कार्यक्रम में उपस्थित राज्य के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि ईको पर्यटन के क्षेत्र में जो भी कार्य किए जाए वह विश्व स्तरीय हों। ट्यूलिप गार्डन अपने आप में एक विश्व स्तरीय हो ताकि जो ब्यक्ति अधिक धनराशि ब्यय कर विदेशों में जाते हैं वह यहॉ आकर कम धनराशि में अधिक से अधिक आनन्द उठा सकें।उन्होंने कहा कि जो भी कार्य क्षेत्र में कराए जाय उसमें प्राकृतिक सौन्दर्यता का पूर्ण ध्यान रखते हुए किया जाय,सीमेंट का कम से कम कार्य किया जाय,तथा स्थानीय पुष्पों को भी विकसित किया जाय। साथ ही उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य को देखते हुए मास्टर प्लान तैयार किया जाय।तउन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि वह इसमें अपनी व्यक्त्गित रूचि लेकर एक विश्व स्तरीय मास्टर प्लान तैयार कराएं, ताकि जनपद पर्यटन गतिविधियों में आगे बढ़े।

https://uttranews.com/2019/05/01/the-wedding-party-was-going-on-in-the-hotel-only-after-the-fall-tree-the-car-damaged-a-big-accident/


इस दौरान दर्जाधारी राज्यमंत्री शमशेर सत्याल,कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष केदार जोशी जिलाधिकारी पिथौरागढ़ डॉ विजय कुमार जोगदण्डे,पुलिस अधीक्षक आर सी राजगुरु,मुख्य विकास अधिकारी वन्दना,संयुक्त मजिस्ट्रेट सौरव गहरवाल,उप जिलाधिकारी के एन गोस्वामी,अध्यक्ष नगर पालिका राजेन्द्र रावत,जिलाध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र वल्दिया, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेन्द्र सिंह लुंठी आदि उपस्थित रहे।

https://uttranews.com/2018/12/18/doctor-vihin-prathamik-swasthay-kendra/


चंडाक मोष्टमानो क्षेत्र के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व0 प्रकाश पंत के निवास खड़कोट पंहुचे। वंहा वह स्व0 प्रकाश पंत के पीपलपानी कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्व प्रकाश पंत जी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इस दुःख की घड़ी में सांत्वना व्यक्त की। उनक साथ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक,अरविंद पांडे,पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरवंश कपूर, मुख्य सचिव उत्तराखंड उत्पल कुमार सिंह,सचिव वित्त अमित नेगी,सुप्रीम कोर्ट के उप महाधिवक्ता मनोज गोरविला आदि उपस्थित रहे।