विमान में सफर कर रही महिला संग दुष्कर्म, फर्स्ट क्लास में सफर कर रही थी महिला

महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं भारत समेत पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा सिरदर्द बनी हुई है। दुनिया भर में अलग-अलग जगहों पर महिलाओं…

महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं भारत समेत पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा सिरदर्द बनी हुई है। दुनिया भर में अलग-अलग जगहों पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार तथा दुष्कर्म की खबरें सामने आती हैं ऐसी ही एक हैरान करने वाली खबर लंदन से भी सामने आई है जहां एक महिला ने आरोप लगाया की उसके साथ चलते प्लेन में दुष्कर्म किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जारी हो गई है CBSE Term 2 exam date, इस तारीख से शुरू होंगें पेपर


अंग्रेजी अखबार डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान न्यूजर्सी से लंदन जा रहा था। इस दौरान ओवर नाइट फ्लाइट की फर्स्ट क्लास में सफर कर रही एक ब्रिटिश महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए बताया, “कि जब वह सो रही थी तो तब उसके साथ बलात्कार किया गया।”जिस व्यक्ति पर बलात्कार के आरोप लगे हैं वह ब्रिटेन का ही रहने वाला है।

जारी हो गई है CBSE Term 2 exam date, इस तारीख से शुरू होंगें पेपर, यहां जानिए सब कुछ


जब महिला के साथ यह घटना हुई तो उसने तुरंत इसकी जानकारी यूनाइटेड एयरलाइंस के केबिन क्रु को दी। जिसके बाद हीथ्रो एयरपोर्ट को इसके बारे में सूचित किया गया और जब फ्लाइट लैंड हुई तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अच्छी खबर सरकारी बैंकों और विभिन्न बैंकों में नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए खुशखबरी,500 से अधिक पदों पर आवेदन शुरू, जल्दी करें अप्लाई

जिस महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं, उसकी उम्र 40 वर्ष है।पुलिस के द्वारा विमान के लग्जरी केबिन के फिंगरप्रिंट भी सबूत के तौर पर लिए गए हैं। वही पैसेंजर्स का कहना है कि केबिन मैं दो लोग थे दोनों अजनबी लग रहे थे। लेकिन बाद में उन्हें साथ में केबिन के लाउंज में जो बाहर है, वहां देखा गया था। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि विमान के फर्स्ट क्लास केबिन में यह घटना कैसे हुई, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह महिला के जो भी आरोप हैं उनकी जांच कर रही है।

उत्तराखंड में यहां नकली दवाओं की फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़ , पढ़िए पूरी खबर